फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Anguished old man due to illness, ate toxic substance

बीमारी से तंग वृद्ध ने खाया विषाक्त पदार्थ

Fri, 09 Dec 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 09 Dec 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Anguished old man due to illness, ate toxic substance
Toxic Substance - फोटो : symbolic

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोगों ने विभिन्न कारणों से विषाक्त पदार्थ खा लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से वृद्ध को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिवारीजनों के अनुसार अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत टीकमपारा गांव निवासी रामजियावन (62) पुत्र रामदयाल ने गुरुवार देर शाम खाना खाने के बाद विषैला पदार्थ खा लिया।

विज्ञापन


कुछ ही देर में उन्हें उल्टी व पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। परिवारीजनों ने सामान्य ढंग से लेते हुए उनका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया लेकिन तबियत और बिगड़ गई। जब उन्होंने विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी दी तो परिवारीजनों ने उन्हें पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


परिवारीजनों के अनुसार रामजियावन कई दिनों से बीमार चल रहे हैं, इसी से तंग आकर उन्होंने ऐसा कदम उठाया। उधर, सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दोस्तपुर निवासी पवन (28) पुत्र हौसिला ने गुरुवार देर शाम विषैला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्टी व पेट में तेज दर्द के बीच जब उसने विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी दी तो परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया। वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गिरंट गांव निवासी विनोद (35) पुत्र रामसागर ने शुक्रवार भोर में विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed