{"_id":"5c9bb3babdec2213f413557a","slug":"agitation-pestilence-when-two-girl-students-crush","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दो छात्राओं को कुचलने पर भड़का आक्रोश, पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में दो छात्राओं को कुचलने पर भड़का आक्रोश, पथराव
Wed, 27 Mar 2019 11:02 PM IST
रवि प्रकाश
Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar
Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar
Published by: रवि प्रकाश
Updated Wed, 27 Mar 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। गनपतपुर गांव के निकट परीक्षा देने जा रहीं कक्षा आठ की दो छात्राओं को अनियंत्रित पिकअप ने कुचल दिया। जब तक इर्दगिर्द के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ। इस बीच पहुंची पुलिस घायल छात्राओं को इलाज के लिए सीएचसी जहांगीरगंज भेजा, जहां हालत की गंभीरता को देखते ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस पिकअप को लेकर थाने जाने लगी, तो घटनास्थल के निकट एकत्र ग्रामीणों ने पिकअप व पीछे चल रहे पुलिस वाहन पर पथराव शुरू कर दिया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए जहांगीरगंज समेत तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि आक्रोशित ग्रामीणों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस कर्मियों ने न सिर्फ लाठियां भांजी, बल्कि हवाई फायरिंग भी की। हालांकि पुलिस ने फायरिंग से इंकार किया है।
जानकारी के अनुसार जहांगीरगंज थाना अंतर्गत गनपतपुर निवासी रमेश की पुत्री निकिता (12) व नेवारी गांव निवासी सलीम की पुत्री आफरीन (11) बुधवार सुबह जहांगीरगंज स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा आठ की परीक्षा देने जा रही थीं। बताया जाता है कि जब दोनों गनपतपुर गांव से कुछ आगे बढ़ीं, तो इसी बीच सामने से आ रही पिकअप अनियंत्रित हो गई। उससे बचने के लिए दोनों छात्राएं बगल स्थित खेत में कूद गईं, लेकिन अनियंत्रित पिकअप ने खेत में घुसकर उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। खेत में वाहन फंसने से चालक वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ। दोनों छात्राओं को सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए आफरीन को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
इस बीच सूचना पर थाने के दरोगा तकदीर अहमद व आशुतोष हमराह सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पिकअप को अभिरक्षा में लेकर थाने ले जाने लगे। बताया जाता है कि कुछ दूर आगे बढ़े थे कि इसी बीच एकत्र ग्रामीणों ने पिकअप व पुलिस वाहन को घेरकर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों ने खुद को बचाते हुए जानकारी जहांगीरगंज थाने दी। एसओ बीडी तिवारी जहांगीरगंज, आलापुर व राजेसुल्तानपुर पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आरोप है कि ग्रामीणों को तितरबितर करने के लिए पुलिस कर्मियों ने न सिर्फ लाठियां भांजीं, बल्कि हवाई फायरिंग भी की। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। बाद में रास्ता साफ होने पर पुलिस पिकअप के साथ ही मौके पर मिली पांच बाइक व आधा दर्जन साइकिल भी जब्त कर थाने लेकर चली गई। हालांकि पुलिस ने बल प्रयोग करने व फायरिंग करने से इंकार किया।
विज्ञापन
एसडीएम व सीओ ने लिया जायजा
पुलिस टीम पर पथराव की जानकारी होते ही एसडीएम भरतलाल सरोज व सीओ आरपी रॉय दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जायजा लेने के साथ ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने थाने पहुंचकर जानकारी हासिल की। साथ ही उपद्रव करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कहा कि किसी को कानून हाथ में लेने की छूट नहीं दी जाएगी। एसओ बीडी तिवारी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि उपद्रवियों के विरुद्ध केस दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
पुलिस बल ने किया रूटमार्च
घटना के बाद एसडीएम भरतलाल सरोज व सीओ आरपी रॉय के नेतृत्व में बुधवार शाम जहांगीरगंज, राजेसुल्तानपुर व आलापुर पुलिस कर्मियों ने जहांगीरगंज, गनपतपुर व इर्दगिर्द के क्षेत्र में रूटमार्च किया। लोगों से आह्वान किया कि वे कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे कानून का उल्लंघन हो। चेतावनी दी गई कि यदि किसी ने गड़बड़ी करने का प्रयास किया, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोगों को सुरक्षा का एहसास कराते हुए कहा कि पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। साथ ही उनकी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है।