{"_id":"57f2a1dc4f1c1b1b3e26fb91","slug":"accused-of-ramsagr-murder-case-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामसागर हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामसागर हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
arrested
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामसागर हत्याकांड के फरार चल रहे मुख्य आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी बेचू सिंह यादव ने बताया कि रामसागर हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमरजीत पुत्र संतराम निवासी कोड़रा को त्रिमुहानी के पास से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
घटना के बाद अभियुक्त फरार होकर गोवा चला गया था जिसके लिए एक पुलिस टीम गोवा रवाना की गई थी। टीम रास्ते में ही थी कि आरोपी का लोकेशन सर्विलांस के द्वारा पता चला कि वह गोवा सेे हैदराबाद हवाई जहाज से पहुंचा है, और वहां से बावतपुर वाराणसी के लिए निकला है।
विज्ञापन
इस पर उपनिरीक्षक श्रवण सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम बावतपुर एयरपोर्ट भी भेजी गई थी। अभियुक्त एयरपोर्ट से 1 अक्तूबर को भोर में बसखारी होते हुए त्रिमुहानी पहुंचा जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन