फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Accused of gang rape do not get caught

सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी पुलिस पकड़ से दूर

Sun, 27 Mar 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 27 Mar 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Accused of gang rape do not get caught
रेप पीड़िता - फोटो : file photo

एक पुलिसकर्मी की बेटी से सामूहिक दुष्कर्म व पीड़िता के भाई का अपहरण कर तीन लाख रुपये ऐंठे जाने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस ने कई जगह छापेमारी की। आरोपियों के कई रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि चार आरोपियों में से एक की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते दिनों अकबरपुर थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में एक पुलिसकर्मी ने कहा था कि मीरानपुर अहिराना निवासी कल्लू व तीन अन्य ने उसकी 16 वर्षीया पुत्री के साथ 28 जनवरी की शाम दुष्कर्म किया था। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन


प्राथमिकी में कहा गया है कि 19 मार्च को इन्हीं आरोपियों ने उसके पुत्र का अपहरण कर लिया था। तीन दिन बाद तीन लाख रुपये की फिरौती लेकर जिला मुख्यालय के तहसील तिराहे पर उसे छोड़ा गया। आगे कहा गया है कि उन्हें दुष्कर्म की जानकारी तब हुई, जब गत दिवस पेट में दर्द होने पर बेटी ने बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार  रात पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी को उनकी रिश्तेदारियों में छापेमारी की। पुलिस ने मुख्य आरोपी कल्लू के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुुरू कर दी है। कल्लू की बहन के घर भी छापेमारी कर एक परिजन को हिरासत में ले रखा है।


किसी भी आरोपी का इस बीच पुलिस को सुराग नहीं लग सका है। कोतवाल महेंद्र ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पूछताछ को कुछ लोगों को लाया गया है। हालांकि उन्होंने किसी के नाम का खुलासा नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed