{"_id":"0972a2f370b235d65a46784b469783b2","slug":"7-animal-traffickers-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 पशु तस्कर दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
7 पशु तस्कर दबोचे
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात दो ट्रक पर लदे 46 वध प्रतिबंधित पशुओं को बरामद करने के साथ ही ट्रक पर सवार सात लोगों को पकड़ा है।
अकबरपुर पुलिस को शनिवार देर रात सूचना मिली कि दो ट्रकों पर प्रतिबंधित पशुओं को लादकर तस्करी के लिए फैजाबाद के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा है। इस पर कोतवाल योगेश शाह के साथ थाने के पुलिसकर्मियों ने अकबरपुर बस स्टेशन के निकट घेराबंदी करके दो ट्रक रुकवाए। उन पर सवार लोग ट्रक से कूदकर भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर सात लोगों को पकड़ लिया, जबकि एक ट्रक का चालक अंधेरे का लाभ उठाकर फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने जब दोनों ट्रक की छानबीन की, तो उनमें कुल 46 वध प्रतिबंधित पशु लदे मिले। पुलिस इन पशुओं व पकड़े गए सातों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर कोतवाली आई। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजय यादव निवासी बलुआ चंदौली, लालबहादुर निवासी दियरा बिहार, गौरीशंकर निवासी लखईपुर भदोही, राधेश्याम निवासी फिरोजाबाद, दधिवल निवासी शेखपुर गाजीपुर, महेश यादव निवासी मीनापट्टी चंदौली व सुरजीत निवासी नरही बलिया के रूप में हुई है। बताया कि केस दर्ज करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। बताया कि पशुओं को बिहार के दिलदारगंज ले जाया जा रहा था।