फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   50 thousand cash stolen from the studio

स्टूडियो से 50 हजार की नगदी चोरी

Tue, 10 May 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
50 thousand cash stolen from the studio
बेखौफ हुए चोर

अकबरपुर कोतवाली के जमुनीपुर क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार रात जमुनीपुर बाजार स्थित स्टूडियो में चोर छत के सहारे अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद पीछे का दरवाजा खोलकर स्टूडियो में घुस गए। वहां कैश काउंटर में रखी 50 हजार की नकदी लेकर चलते बने।

विज्ञापन


पीड़ित ने घटना की लिखित तहरीर पुलिस को दी है। वारदात से लोगों में आक्रोश है। कादीपुर मठिया निवासी पंकज सिंह का जमुनीपुर बाजार में स्टूडियो है। वह अपनी दुकान बंद कर सोमवार शाम घर चला गया था। मंगलवार सुबह वह दुकान पर पहुंचा। शटर खोलकर अंदर गया तो देखा कि दुकान में पीछे लगा दरवाजा खुला है।
विज्ञापन


यह देख वह सन्न रह गया। कैश काउंटर में रखे 50 हजार रुपये गायब थे। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। दस दिन पूर्व ही बाजार में एक कंप्यूटर सेंटर का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये का माल पार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में भी पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। भुवनपुर निवासी मंगलदेव के घर हुई चोरी मामले में भी पुलिस खाली हाथ है। क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में खासी नाराजगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed