{"_id":"599b1aab4f1c1b15738b46a7","slug":"45-bags-of-wheat-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार भेजा जा रहा कोटे का 45 बोरी गेहूं बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाजार भेजा जा रहा कोटे का 45 बोरी गेहूं बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-ट्रॉली से खुले बाजार में ले जाया जा रहा कोटे का 45 बोरा गेहूं सोमवार सुबह पकड़ा गया। पुलिस ने चालक को भी हिरासत में ले लिया है। थाने पहुंची खाद्य विभाग की टीम की जांच में पता चला कि बरामद गेहूं कोटे का है। इस पर डीएम की अनुमति के बाद पूर्ति निरीक्षक अकबरपुर ने कोटेदार के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।
जिले में कोटे के अनाज की कालाबाजारी लगातार जारी है। ठोस कार्रवाई नहीं होने से कालाबाजारी में लिप्त लोगों के हौसले बुलंद हैं। ऐसी एक शिकायत सोमवार सुबह एसडीएम सदर विवेक मिश्र को मिली। उन्हें पता चला कि सरकारी (कोटे) गेहूं की बोरियां ट्रैक्टर-ट्रॉली से जमुनीपुर बाजार ले जाई जा रही हैं।
एसडीएम ने यह सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जमुनीपुर बाजार से पहले ट्रैक्टर ट्रॉली को रोका तो उस पर गेहूं लदा मिला। पुलिस ने चालक समेत ट्रैक्टर्र-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया। पूर्ति निरीक्षक अमित कुमार व शैलेंद्र वर्मा ने कोतवाली पहुंचकर गेंहूं की जांच की। इससे पता चला कि 45 बोरी गेहूं की कालाबाजारी की जा रही थी। डीएम की अनुमति के बाद पूर्ति निरीक्षक शैलेंद्र ने संबंधित कोटेदार हरीराम निवासी चंदैनी के विरुद्ध केस दर्ज कराया।