{"_id":"588f85464f1c1b8a17e80de2","slug":"43-animals-seized-and-four-people-arrested-in-the-checking","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग में 43 गोवंशीय पशु बरामद, चार बंदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकिंग में 43 गोवंशीय पशु बरामद, चार बंदी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 30 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली में पकड़ कर लायी गई गोवंशीय पशु लेकर जा रही डीसीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र अकबरपुर में रविवार रात डीसीएम पर लदे 21 गोवंशीय पशु तो बसखारी पुलिस ने सोमवार सुबह वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक पर लदे 22 गोवंशीय पशु बरामद किया। दोनों मामलों में कुल चार लोगों पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। रविवार देर रात्रि अकबरपुर पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि फैजाबाद से गोवंशीय पशुओं को डीसीएम से वध के लिए कोलकाता ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
इस पर कोतवाल रामलखन पटेल ने दलबल के साथ अकबरपुर-फैजाबाद रोड स्थित फायर स्टेशन के निकट घेराबंदी कर दी। इसी बीच फैजाबाद की तरफ से डीसीएम आता हुआ दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने का इशारा किया तो चालक वाहन की गति बढ़ाकर भागने लगा। इस पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
तलाशी पर वाहन से 21 गोवंशीय पशु बरामद हुए। साथ ही दो तस्कर बलिया जनपद निवासी गुरुचरन सिंह व छोटू यादव को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि तस्करी कर पशुओं को वध के लिए कोलकाता ले जाया जा रहा था। पकड़े गए दोनों आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया जबकि मवेशियों को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
विज्ञापन
उधर, बसखारी एसओ राजेश यादव के अनुसार वह टीम के साथ सोमवार सुबह करीब 10 बजे अकबरपुर-आजमगढ़ मार्ग पर बसहिया मोड़ के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान पहुंचे एक ट्रक को रुकने का इशारा किया गया तो पुलिस टीम को देखते ही चालक व क्लीनर ट्रक खड़ा कर भागने का प्रयास करने लगे।
पुलिसकर्मियों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। देखा गया तो ट्रक में गोवंशीय पशु लदे थे। पूछताछ व छानबीन की गई तो चालक कोई कागजात नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ट्रक समेत गोवंशीय पशुओं को थाने ले आई। ट्रक में कुल 22 मवेशी लदे थे जिन्हें बाहर निकाला गया।
आवश्यक लिखा-पढ़ी के बाद पशुओं को स्थानीय ग्रामीणों के सुपुर्द कर दिया गया। चालक लल्लन गौड़ व खलासी वीरेंद्र यादव निवासी बलिया के विरुद्ध गोवध अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया। टीम में एसआई शशिकांत, कांस्टेबल शमशाद, शकील व रहमतुल्लाह शामिल रहे।