फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   बसपा नेता हत्याकांड में दो की जमानत अर्जी खारिज

बसपा नेता हत्याकांड में दो की जमानत अर्जी खारिज

Sat, 27 Apr 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
बसपा नेता हत्याकांड में दो की जमानत अर्जी खारिज
अंबेडकरनगर। बसपा नेता जुरगाम मेहदी व उनके चालक की हत्या मामले में जनपद न्यायाधीश ने दो अभियुक्तों रेहान व इरफान की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। गौरतलब है कि हंसवर थाना क्षेत्र निवासी बसपा नेता जुरगाम मेहदी 15 अक्तूबर 2018 को दिन में 10 बजे अपने लग्जरी वाहन से जनपद न्यायालय पेशी पर जा रहे थे। इसी बीच तीन बाइक से पहुंचे 9 अज्ञात बदमाशों ने वाहन को घेरकर जबरदस्त फायरिंग की। इसमें बसपा नेता व वाहन चालक शुभनीत यादव की मौत हो गई।
विज्ञापन


बसपा नेता के पुत्र आरिफ मेहदी की तहरीर पर माफिया सरगना खान मुबारक व उसके गुर्गों के विरुद्ध केस दर्ज हुआ। इसी मामले में जेल भेज गए हंसवर के मुंडेरा निवासी इरफान तथा आलापुर के अमोला बुजुर्ग निवासी रेहान ने खुद को बेकसूर बताते हुए जमानत अर्जी मंजूर करने का प्रार्थनापत्र जनपद न्यायाधीश के समक्ष दिया। अवर न्यायालय ने पहले ही जमानत अर्र्जी खारिज कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जनपद न्यायाधीश अमरजीत त्रिपाठी ने दोनों अभियुक्तों की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed