फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   अराजकतत्वों के विरुद्ध तेजी से तय करें कार्रवाई-प्रेक्षक

अराजकतत्वों के विरुद्ध तेजी से तय करें कार्रवाई-प्रेक्षक

Thu, 25 Apr 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
अराजकतत्वों के विरुद्ध तेजी से तय करें कार्रवाई-प्रेक्षक
अंबेडकरनगर। लोकसभा चुनाव में संसदीय सीट संतकबीरनगर के पुलिस प्रेक्षक आईपीएस राजेश शर्मा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला निर्वाचन अधिकारी व एसपी के साथ बैठक कर आलापुर विधानसभा क्षेत्र के क्रिटिकल व वर्नलेबुल बूथों के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही निर्देशित किया कि विगत चुनाव चिह्नित किए गए अराजकतत्वों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


संतकबीरनगर लोकसभा संसदीय सीट में अंबेडकरनगर जनपद का आलापुर विधानसभा क्षेत्र भी आता है। ऐसे में इस विधानसभा क्षेत्र में होने वाले चुनाव की तैयारी समीक्षा के लिए गुरुवार को संतकबीरनगर लोकसभा संसदीय सीट के पुलिस प्रेक्षक आईपीएस राजेश शर्मा कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार, एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र, एडीएम अमरनाथ रॉय व एएसपी अशोक कुमार रॉय के साथ बैठक कर मतदान संबंधित तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


उन्होंने क्रिटिकल व बर्नलेबुल बूथों के बारे में जानकारी प्राप्त की। कहा कि मतदान प्रक्रिया को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से निपटने के लिए अर्धसैनिक बल के साथ ही पुलिस, होमगार्ड व पीआरडी जवानों को भी लगाया गया है। उन्होंने निर्देशित किया कि विगत लोकसभा चुनाव चिह्नित किए गए अराजकतत्वों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाए। प्रेक्षक ने कहा कि चुनाव के संदर्भ में किसी भी प्रकार की जानकारी उनके मोबाइल नंबर 7572010830 पर दी जा सकती है। लॉईजनिंग आफीसर सुशील कुमार के मोबाइल नंबर 9415069165 तथा सुरक्षा ड्यूटी निरीक्षक गौरव सिंह के मोबाइल 6393942377 मोबाइल पर भी किसी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराई जा सकती है। प्रेक्षक ने बताया कि उनका कैंप कार्यालय खलीलाबाद संतकबीरनगर स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed