{"_id":"5c99094bbdec2214577e774c","slug":"15535333443-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपलिंग में बाइक सवार तीन युवक घायल, दो ट्रामा रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रिपलिंग में बाइक सवार तीन युवक घायल, दो ट्रामा रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। ट्रिपल राइडिंग में सम्मनपुर थाना अंतर्गत सैदापुर बाजार में बाइक की टक्कर लगने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए दो को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत दो लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार जलालपुर थाना अंतर्गत जलालपुर निवासी सुमित (18) पुत्र राजकिशोर, सम्मनपुर थाना अंतर्गत मखदूमपुर गांव निवासी रामप्रसाद (38) पुत्र रामकुमार व टांडा कोतवाली अंतर्गत सूरापुर गांव निवासी राहुल (18) पुत्र शिवकुमार सोमवार सुबह एक ही बाइक से जलालपुर से अकबरपुर आ रहे थे।
बताया जाता है कि जब वे सभी सम्मनपुर थाना अंतर्गत सैदापुर बाजार पहुंचे, तो इसी बीच बाइक की टक्कर से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज शुरू हुआ, लेकिन तबियत में सुधार की बजाए और बिगड़ गई। हालत गंभीर होते देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रामप्रसाद व राहुल को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वहीं अहिरौली थाना अंतर्गत कटेहरी निवासी रामलाल (65) पुत्र वंशराज सोमवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रहा था। उधर बेवाना थाना अंतर्गत बेवाना निवासी सुनील (35) पुत्र मस्तराम रविवार देर शाम बाइक से घर जाते समय बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है।