फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ओवरब्रिज पर पलटी ओवरलोडेड गन्ना ट्रॉली, टला हादसा

ओवरब्रिज पर पलटी ओवरलोडेड गन्ना ट्रॉली, टला हादसा

Mon, 18 Mar 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
ओवरब्रिज पर पलटी ओवरलोडेड गन्ना ट्रॉली, टला हादसा
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बने ओवरब्रिज पर नगर पालिका परिषद कार्यालय के समक्ष सोमवार सुबह गड्ढे के चलते बेकाबू होकर गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। सुबह का समय होने के चलते सड़क पर आवागमन नहीं था जिसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद बीच सड़क पर गन्ना बिखरने से सड़क पर यातायात ठप हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका। इस घटना से लोगों में जबरदस्त रोष है। नागरिकों का आरोप है कि जिला मुख्यालय की सड़कों में गड्ढों की वजह से आए दिन हादसा होता है। शिकायत के बाद भी सड़क के गड्ढों की मरम्मत नहीं की जाती है।
विज्ञापन


अकबरपुर नगर की सड़कों के जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से मार्ग दुर्घटनाओं में बीते कुछ समय से वृद्धि हो गई है। आए दिन गड्ढों में गिरकर लोग घायल हो रहे हैं। बीते दिनों ही पुराने तहसील तिराहा व फौव्वारा तिराहा के निकट गड्ढे में मौरंग लदी ट्रक फंस गई थी। सोमवार सुबह भी इन गड्ढों के चलते बड़ी घटना होने से बच गई। अकबरपुर रेलवे क्रासिंग पर बने ओवरब्रिज पर टांडा की तरफ से गन्ना लदी ओवरलोडेड ट्रैक्टर-ट्रॉली अकबरपुर चीनी मिल जा रही थी।
विज्ञापन


जब वह नगर पालिका परिषद कार्यालय के निकट पहुंची, तो सड़क पर बड़ा गड्ढा होने के चलते ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। जब तक चालक संभालता, तब तक वह पलट गई। इससे बीच पुल से जुड़ी सड़क पर चारों तरफ गन्ना बिखर गया। नतीजा यह हुआ कि ओवरब्रिज पर आवागमन लगभग पूरी तरह ठप हो गया। दोनों तरफ बड़े वाहनों की लाइन लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गन्ना हटाने का कार्य प्रारंभ कर दिया। लगभग दो घंटे बाद रास्ता साफ कराया जा सका। इसके बाद आवागमन सुचारु हो सका। उधर लगातार हो रही ऐसी घटनाओं पर स्थानीय लोगों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रमाकांत मिश्र ने कहा कि सड़कों को गड्ढामुक्त करने में जिस प्रकार से लापरवाही बरती जा रही है, वह अत्यंत चिंताजनक है। कभी भी यह गड्ढे बड़े हादसे का सबब बन सकते हैं। कहा कि आमजन के हित को देखते हुए सड़कों को अविलंब गड्ढामुक्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed