{"_id":"5c66f6d3bdec224d9d195ff7","slug":"15502518373-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के सामने कूदकर महिला ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन के सामने कूदकर महिला ने दी जान
विज्ञापन
ट्रेन के सामने कूदकर महिला ने दी जान
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली के मौहरिया खानपुर रेलवे क्रासिंग के निकट एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार मृतका के पांच लड़कियां थीं। इसी से वह बीते कुछ माह से तनाव में थी। इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली।
शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े 9 बजे मौहरिया खानपुर रेलवे क्रासिंग के निकट एक महिला ने अकबरपुर से वाराणसी जा रही ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में इर्दगिर्द मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। महिला की पहचान सम्मनपुर थाना अंतर्गत अमरतल गांव निवासिनी सुनीता (38) पत्नी अशोक के रूप में हुई। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। छानबीन की जा रही है। उधर पोस्टमार्टम हाउस पर मिले ग्रामीणों ने बताया कि महिला के पांच लड़कियां हैं। पांचवीं लड़की दो माह की है। लड़की पैदा होने के चलते वह बीते कुछ समय से तनाव में थी। इसी के चलते ही उसने आत्महत्या कर ली।