फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   बैंक का ताला काट चोरी का प्रयास, केस दर्ज

बैंक का ताला काट चोरी का प्रयास, केस दर्ज

Mon, 28 Jan 2019 09:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
बैंक का ताला काट चोरी का प्रयास, केस दर्ज
बैंक के चैनल का काटा ताला, केस दर्ज
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। अकबरपुर के फैजाबाद रोड मीरानपुर स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में बेखौफ बदमाश कटर से चैनल का ताला काट तिजोरी तक पहुंच गए। हालांकि, लॉकर ना काट पाने पर बदमाश भाग खड़े हुए। सोमवार सुबह वारदात की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शाखा प्रबंधक की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया। यही नहीं चोरों ने बैंक में असफल के बाद वहां से चंद कदम दूर एक डीजे की दुकान के शटर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का माल उड़ा दिया। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर छानबीन कर रही है।

दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को जब जिला मुख्यालय के फैजाबाद रोड मीरानपुर स्थित यूनियन बैंक शाखा में कर्मचारी पहुंचे, तो अंदर का दृश्य देखकर सन्न रह गए। रोशनदान टूटा था। साथ ही चैनल का ताला कटा पड़ा था। तिजोरी को भी काटने का प्रयास किया गया था। शाखा प्रबंधक कृष्णदेव की सूचना पर सीओ सिटी धर्मेंद्र सचान व अकबरपुर कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी देखे।
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार रविवार देर रात्रि 1 बजकर 9 मिनट पर एक चोर रोशनदान तोड़कर अंदर घुसा। कटर से चैनल का ताला काटा। इसके बाद उसने तिजोरी को काटने का प्रयास किया। बैंक परिसर में लगभग 45 मिनट तक रहने के बाद चोर असफल होने पर उसी रास्ते से वापस चला गया। बाद में शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं बैंक चोरी में असफल हुए बदमाश वहां से चंद कदम दूर कब्रिस्तान मार्केट में मीरानपुर निवासी मोहम्मद सिराज की डीजे व सैलून की दुकान पहुंचे। बदमाशों ने शटर का ताला तोड़कर डीजे व सैलून की दुकान से डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति पार कर दी। मो. सिराज की मानें तो रविवार देर शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया। सोमवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा, तो शटर का ताला टूटा मिला।


अनहोनी की आशंका में अंदर गया, तो चारों तरफ सामान बिखरा मिला। पीड़ित ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी। बताते चलें कि गत 8 जनवरी को इसी दुकान के बगल स्थित मून कम्युनिकेशन का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग पांच लाख रुपये की संपत्ति पार कर दिया था। कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed