{"_id":"5c46173bbdec22116d2d75bb","slug":"154809746120-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रांडेड कंपनी के नाम पर कपड़ा कारोबार का पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्रांडेड कंपनी के नाम पर कपड़ा कारोबार का पर्दाफाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रांडेड कंपनी का लोगो लगाकर कपड़े बेच रहे दो व्यापारियों पर केस
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। अलीगंज क्षेत्र के दो व्यापारी ब्रांडेड कपड़ों का लोगो लगाकर घटिया किस्म के कपड़े बेच रहे थे। सोमवार को पश्चिम बंगाल से आई टीम ने अलीगंज पुलिस की मदद से छापेमारी कर ब्रांडेड कंपनी के लोगो लगा कपड़ा बरामद किया है। पुलिस ने बाद में तहरीर के आधार पर अलीगंज थाना क्षेत्र निवासी दो व्यापारियों के विरुद्घ ब्रांडेड के नाम पर नकली कपड़ों की बिक्री किए जाने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। टीम की इस कार्रवाई के बाद कई अन्य व्यापारी भी सकते में हैं।
सोमवार को सियाराम व रेमंड कपड़ा कंपनी की जांच टीम टांडा पहुंची। पश्चिम बंगाल से आयी तीन सदस्यीय टीम को सूचना थी कि नगर के दो व्यापारी कपड़ों का निर्माण करके उनकी कंपनी का लोगो लगाकर कपड़ों की बिक्री करते हैं। टीम पहले अलीगंज थाने पहुंची वहां से उपनिरीक्षक असलम अली अंसारी व सिपाही अरविंद कुमार को साथ लिया। इसके बाद सिटकहां मोहल्ले में एक कपड़े के निर्माता तथा नगर के ही कस्बा मोहल्ला निवासी जसपाल पुत्र नरेंद्र की रोडवेज पर स्थित दुकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान दुकान में रेमंड कंपनी के लेबल लगाकर तैयार किए गए डुप्लीकेट कपड़े बरामद हुए। टीम के सदस्यों ने वहां कंपनी के लेबल लगे कपड़ों को जब्त कर लिया।
आईपी इंवेस्टिगेशन डिटेक्टिव सर्विस के जांच अधिकारी काशीनाथ मुखर्जी ने बताया कि सियाराम एवं रेमंड कंपनी के कपड़ों के नाम पर डुप्लीकेट कपड़े तैयार करने की मिल रही शिकायतों के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई। बताया कि जांच टीम में उनके अलावा अनिबर्न व अनूप शामिल रहे। बाद में अलीगंज थाने पहुंचकर सिटकहां मोहल्ले में स्थित मोहित इंडिया के निर्माता तथा नगर के कस्बा मोहल्ला निवासी जसपाल विरुद्ध ट्रेडमार्क अधिनियम के तहत केस पंजीकृत कराया। एसओ ने बताया कि निजी संस्था के जांच अधिकारी काशीनाथ मुखर्जी की तहरीर पर दो व्यापारियों के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। लोगों लगा कपड़ा जब्त कर लिया गया है।