{"_id":"5c3e118ebdec22738b6ad57d","slug":"154757172117-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यों में लापरवाही पर नपे महरुआ थाना प्रभारी, राहुल को कमान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार्यों में लापरवाही पर नपे महरुआ थाना प्रभारी, राहुल को कमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर एसपी शालिनी ने मंगलवार को महरुआ थाना प्रभारी प्रदीप सिंह को थाने से हटाकर पुलिस कार्यालय संबद्ध कर दिया। इसके साथ ही जलालपुर में सपा नेताओं से दुर्व्यवहार के मामले में जलालपुर कोतवाली के दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। एसपी ने कहा कि सभी थानों की कार्य प्रणाली कुछ निर्धारित मानक पर परखी जा रही है। इसमें खरे न उतरने वाले पुलिसकर्मियों को थाने से हटाया जाएगा।
एसपी शालिनी ने निर्धारित मापदंड पर खरे न उतरने तथा कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर महरुआ थाने के प्रभारी प्रदीप सिंह को एसपी ने लाइनहा जिर कर दिया। उन्हें पुलिस कार्यालय से संबद्ध किया गया है। पुलिस कार्यालय में तैनात रहे राहुल कुमार को महरुआ थाने की कमान सौंपी गई है। उधर बीते दिनों जलालपुर कोतवाली की चहारदीवारी निर्माण के दौरान हुए हंगामे की गाज दो सिपाहियों पर गिरी है।
संबंधित मामले में सपा नेताओं से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए पार्टी ने आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसी मामले में जलालपुर कोतवाली में तैनात दो सिपाहियों हरेंद्र कुमार यादव व बालकृष्ण तिवारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी ने देर शाम अमर उजाला से बातचीत में कहा है कि कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के मामले में जो भी पुलिसकर्मी मानक पर खरे नहीं उतरेंगे, उन पर लगातार निर्णय लिया जाएगा।