{"_id":"5c23c696bdec2256b262e6cb","slug":"15458485037-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने छापेमारी कर पकड़ा अवैध पटाखों का जखीरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रशासन ने छापेमारी कर पकड़ा अवैध पटाखों का जखीरा
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। रामनगर बाजार में अवैध पटाखा कारोबार का खुलासा प्रशासन ने किया है। एसडीएम व सीओ आलापुर के नेतृत्व में की गई छापेमारी में बड़ी मात्रा में पटाखा व पटाखा बनाने वाला विस्फोटक भी बरामद किया है। टीम ने मौके से आरोपी दुकानदार को हिरासत में ले लिया। बरामद की गई पटाखे व विस्फोटक की कीमत लगभग 2 लाख रुपये बतायी जाती है।
बाराबंकी जिले में पटाखे की दुकान में विस्फोट में मौत के बाद तहसील क्षेत्र में बुधवार को प्रशासन इसे लेकर सख्त नजर आया। सूचना के आधार पर एसडीएम आलापुर भरतलाल सरोज ने रामनगर बाजार की एक पटाखा दुकान छापेमारी की कार्रवाई की। दुकान व घर से लगभग 2 लाख रुपए के अवैध पटाखे व बारूद बरामद हुए। बताया जाता है कि एसडीएम पहले दुकानदार के दुकान पर आम ग्राहक के रूप में पहुंचे, और पटाखे की मांग की। दुकानदार चकमे में आ गया। उसने कहा कि पटाखा यहां नहीं है, गोदाम से मिल सकता है। एसडीएम के इशारे पर टीम दुकानदार के रामनगर बाजार के मसेना मिर्जापुर मार्ग पर स्थित घर पहुंच गई। टीम ने छापेमारी की तो बड़ी संख्या में पटाखा व बारुद बरामद हुआ। बताया जाता है कि लम्बे समय से यह दुकानदार बगैर किसी पंजीयन के पटाखों की बिक्री करता आ रहा है। सीओ आरपी राय ने बताया कि आरोपी आफताब के विरुद्घ केस दर्ज जेल भेजा जा रहा है। आरोपी के घर से बरामद पटाखा व विस्फोटक को सीज कर दिया गया है। इसकी कुल कीमत लगभग दो लाख बतायी जाती है।