फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सशस्त्र बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला से लूटे 25 हजार

सशस्त्र बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला से लूटे 25 हजार

Thu, 13 Dec 2018 10:47 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
सशस्त्र बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला से लूटे 25 हजार
आलापुर (अंबेडकरनगर)। अछती बाजार के पास गुरुवार दिनदहाड़े बेखौफ बाइक सवार नकाबपोश सशस्त्र लुटेरों ने बैंक से धन निकाल कर घर जा रही एक महिला से 25 हजार रुपये लूट लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। सूचना पर पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसपी शालिनी ने एएसपी के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही घटना का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आलापुर थाना क्षेत्र के अछती सिंघवा पुरवा की लालमती चौहान गुरुवार दोपहर बाद बसखारी बाजार स्थित यूनियन बैंक गईं। वहां उन्होंने बैंक से 25 हजार रुपये निकाले। इसके बाद अपनी एक महिला मित्र सरिता चौहान के साथ आटो से घर के लिए रवाना हुईं। दोनों महिलाएं दोपहर बाद अछती बाजार में उतरीं और पैदल ही नहर पटरी से घर की तरफ जाने लगीं। इसी बीच एक बाइक सवार तीन नकाबपोश सशस्त्र लुटेरे वहां पहुंचे और महिला से वह बैग छीन लिया। बदमाश इसके बाद भाग निकले। महिलाओं ने गुुहार लगाई, लेकिन तब तक बदमाश ओझल हो चुुके थे।
विज्ञापन

सूचना पर ही सीओ आरपी राय व थाना प्रभारी एनएन शर्मा तत्काल दलबल के साथ पहुंचे। बदमाशों की घेराबंदी भी शुरू की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ देर में ही एसपी शालिनी भी एएसपी अशोक राय के साथ घटनास्थल पहुंच गईं। उन्होंने महिलाओं से बातचीत की। इसके बाद बैंक क्षेत्र का भी जायजा लिया। बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने तथा संदिग्धों की पहचान के निर्देश दिए। एसपी ने बाद में आलापुर थाने पहुंचकर घटना के खुलासे के लिए चार टीम भी गठित कर दी। निर्देशित किया कि अविलंब बदमाशों की पहचान कर धरपकड़ सुनिश्चित की जाए। एएसपी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कराया जा रहा है। बदमाशों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed