फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   लाखों की धोखाधड़ी में उपडाकपाल व डाक सहायक पर केस

लाखों की धोखाधड़ी में उपडाकपाल व डाक सहायक पर केस

Tue, 04 Dec 2018 10:47 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
लाखों की धोखाधड़ी में उपडाकपाल व डाक सहायक पर केस
बसखारी (अंबेडकरनगर)। अशरफपुर किछौछा डाकघर में करीब छह लाख रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है। डाक निरीक्षक की तहरीर पर बसखारी पुलिस ने उप डाकपाल व डाक सहायक के विरुद्घ सरकारी धन के गबन आदि धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बीते दिनों सहायक डाक पश्चिमी अकबरपुर ने प्रवर डाक अधीक्षक फैजाबाद मंडल को अवगत कराया कि उप डाकघर किछौछा की ओर से डेढ़ माह से प्राफिट सेंटर का आय-व्यय का ब्यौरा नहीं भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


डाक अधीक्षक ने इस पर सहायक अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, परिवाद निरीक्षक मनोज कुमार एवं उपमंडल दक्षिणी के डाक निरीक्षक शोभनाथ की तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी। टीम ने तीन नवंबर को किछौछा पहुंचकर ओपनिंग बैलेंस का सत्यापन किया। इस दौरान छह लाख 47 हजार 468 रुपये कम पाए गए। टीम ने इस मामले से प्रवर डाक अधीक्षक को अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तीय हेराफेरी को डाक अधिकारियों ने अत्यंत गंभीरता से लिया और प्रकरण में केस दर्ज कराने का निर्देश दिया। इसके बाद डाक निरीक्षक अकबरपुर शोभनाथ ने बसखारी थाने पहुंचकर प्रकरण की तहरीर दी। इसमें अकबरपुर कोतवाली के कदियापुर निवासी उप डाकपाल पुत्तूलाल तथा किछौछा बसखारी निवासी डाक सहायक रामबरन को आरोपी बनाया गया।


तहरीर में कहा गया कि सरकारी धन की हेराफेरी मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्घ केस दर्ज कर लिया। एसओ बेचू सिंह यादव ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed