फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   एटीएम कार्ड बदलने का शातिर गिरफ्तार, भेजा जेल

एटीएम कार्ड बदलने का शातिर गिरफ्तार, भेजा जेल

Tue, 04 Dec 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलने का शातिर गिरफ्तार, भेजा जेल
अंबेडकरनगर। धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले एक बदमाश को टांडा कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को सुबह चिंतौरा चौराहे के पास गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से धोखाधड़ी कर निकाले गए 22100 रुपये, एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली के उप निरीक्षक तनवीर खां हमराह सिपाहियों के साथ सुबह गश्त पर निकले हुए थे। चिंतौरा चौराहे के निकट टीम पहुंची, तो सड़क के किनारे खड़ा एक युवक पुलिस को देख कर भागने लगा। इस पर पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से 22 हजार 100 रुपये, एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। उसकी पहचान अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत हरीमुरादपुर गांव निवासी दीपक मिश्र के रूप में हुई।
विज्ञापन


टांडा कोतवाली के प्रभारी रामलखन पटेल ने बताया कि पूछताछ में दीपक ने बताया कि वह विभिन्न एटीएम के आसपास घूमता रहता था। जब कोई ग्रामीण एटीएम से धननिकासी कर निकलता, तो वह उसके पास जाता और उसे बातों में फंसाकर एटीएम कार्ड बदल लेता। इसके बाद एटीएम बूथ में जाकर कोड देख लेता। इसके बाद वह रुपये निकाल लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि बीते कुछ दिनों से धोखाधड़ी कर एटीएम से धननिकासी की शिकायतें सामने आ रही थीं। उन्होंने बताया कि आरोपी दीपक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed