फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   जीप पलटने से दुधमुहे भाई बहन की मौत, माता पिता सहित चार घायल

जीप पलटने से दुधमुहे भाई बहन की मौत, माता पिता सहित चार घायल

Fri, 30 Nov 2018 11:15 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
जीप पलटने से दुधमुहे भाई बहन की मौत, माता पिता सहित चार घायल
महरुआ (अंबेडकरनगर)। गोइथा गांव के पास शुक्रवार रात करीब साढ़े 8 बजे एक जीप पलटने से दुधमुंहे भाई बहन की मौत हो गई। जबकि जीप में सवार माता पिता सहित चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा कि जीप चला रहा युवक शराब के नशे में था। इसके चलते जीप पलट गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के गोसाई का पूरा निवासी महेश (35) शुक्रवार को पत्नी राधा व बच्चों के साथ महरुआ थाना क्षेत्र के नरहरिया गांव स्थित अपनी एक रिश्तेदारी में आया था। शुक्रवार रात करीब साढ़े 8 बजे जीप से वह पत्नी राधा, ढाई वर्षीय पुत्र अर्पित व 18 माह की पुत्री रानी के साथ वापस घर जाने लगा। बताया जाता है कि जीप में दो और लोग सवार थे। वह गोइथा गांव के पास पहुंचा था कि अचानक जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे अर्पित व रानी की मौके पर मौत हो गई, जबकि दंपती समेत दो अन्य लोग भी घायल हो गए। सूचना पर महरुआ पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। महरुआ एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि जीप पलटने से दो बच्चों की मौत हुई है। घायल दंपती समेत अन्य दोनों घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। बताया कि जीप चला रहा महेश शराब के नशे में था, जिसके चलते यह घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed