फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   काला बाजारी के लिए ले जाया जा रहा 34 बोरी गेहूं व चावल बरामद

काला बाजारी के लिए ले जाया जा रहा 34 बोरी गेहूं व चावल बरामद

Fri, 23 Nov 2018 11:50 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
काला बाजारी के लिए ले जाया जा रहा 34 बोरी गेहूं व चावल बरामद
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। मालीपुर थाना अंतर्गत तेंदुुआ दियरा गांव में शुक्रवार सुबह गेहूं व चावल की कालाबाजारी का मामला प्रकाश में आया। ग्रामीणों की घेराबंदी पर सड़क के किनारे 38 बोरी राशन उतारकर चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। बाद में सूचना पर पहुंचे एसडीएम के निर्देश पर अनाज से भरी बोरियों को अभिरक्षा में लेकर जलालपुर गोदाम भेज दिया गया। मामले में पूर्ति निरीक्षक ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह मालीपुर थाना अंतर्गत तेंदुआ दियरा गांव से अनाज की बोरियों से लदा एक पिकअप वाहन मुख्य मार्ग की तरफ जा रहा था। कालाबाजारी की आशंका में कुछ ग्रामीणों ने पिकअप की घेराबंदी शुरू कर दी। दूर से यह देख चालक ने आननफानन सड़क के किनारे अनाज से भरी बोरियों को दो सहयोगियों के साथ उतार दिया और इसके बाद वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। इस बीच ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर एसडीएम जलालपुर संतोष कुमार सिंह, पूर्ति निरीक्षक आशुतोष सिंह मालीपुर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। वहां कुल 38 सरकारी बोरी में अनाज रखा मिला। इसमें 17 बोरी गेहूं, 17 बोरी चावल व 4 बोरी धान शामिल था। अनाज किसका है और कहां जा रहा था, इसे जानने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

अनुमान लगाया जा रहा है कि पिकअप के आगे चार बोरी धान रखकर पीछे किसी कोटे से जुड़ा गेहूं व चावल छिपाकर ले जाया जा रहा था। हालांकि ग्रामीणों ने इस मंशा को सफल नहीं होने दिया। उधर मौके पर पहुंचे एसडीएम के निर्देश पर अनाज को अभिरक्षा में लेकर उसे जलालपुर गोदाम भेज दिया गया। पूर्ति निरीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों से जानकारी हासिल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed