फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   करंट की चपेट में आकर बालिका की मौत, नाराज ग्रामीणों ने किया हंगामा

करंट की चपेट में आकर बालिका की मौत, नाराज ग्रामीणों ने किया हंगामा

Mon, 29 Oct 2018 10:17 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
करंट की चपेट में आकर बालिका की मौत, नाराज ग्रामीणों ने किया हंगामा
महरुआ (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही के चलते करंट से रिया उर्फ गुड़िया (9) की दर्दनाक मौत हो गई। हैरत की बात यह कि बालिका 16 घंटे विद्युत तार से लिपटी रही और तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया, मगर इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। सोमवार सुबह सूचना पर पुलिस ने गांव के बाहर एक झाड़ी में टूटकर गिरे विद्युत तार से लिपटे बालिका के शव को बरामद किया। बालिका का शव मिलते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि कई महीनों से विद्युत पोल लगवाए जाने की मांग की जा रही थी, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। फिर अचानक विद्युत तार टूटकर गिर गया। शिकायत के बावजूद पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों ने कई घंटे बीत जाने के बाद भी टूटे विद्युत तार की मरम्मत नहीं कराई। प्रदर्शनकारियों ने पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों को बालिका की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर एसडीएम, सीओ समेत महरुआ थाने की पुलिस गांव पहुंच गई। अधिकारियों ने समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

महरुआ थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासिनी रिया उर्फ गुड़िया पुत्री स्व. मूलचंद्र रविवार शाम करीब 4 बजे अचानक घर से निकली थी। जब वह देर शाम तक नहीं लौटी तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की। इसके बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। इस पर उसके बाबा रामजी गुप्त ने पुलिस को इसकी सूचना दी। थाने में गुमशुदगी की तहरीर भी दे दी। पुलिस व परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से उसकी खोजबीन रात भर की, लेकिन सुराग नहीं लगा। सोमवार सुबह 8 बजे उसका शव गांव से कुछ दूर पर स्थित एक झाड़ी के पास मिला। बताया जाता है कि गांव के कुछ लोग एक दशक से अधिक समय से गांव से थोड़ी दूर पर घर बनाकर रहते हैं। उनके घरों तक बांस बल्ली के सहारे विद्युत तार खींचा गया है। रविवार को ही तार टूटकर गिर गया था। सूचना के बावजूद उस पर ध्यान नहीं दिया गया था। इस बीच बालिका उसकी चपेट में आ गई, और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक घटना स्थल से कुछ दूरी पर एक फल का पेड़ है। शायद वह फल बीनने के लिए गई थी, और तभी वह करंट की चपेट में आ गई। घटना की जानकारी सोमवार सुबह जब परिवारीजनों व ग्रामीणों को हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने हंगामा शुुरू कर दिया। ग्रामीणों ने पावर कॉर्पोरेशन पर लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि कई बार विद्युत पोल लगवाए जाने की मांग की गई, लेकिन विभाग ने ध्यान नहीं दिया। इसके चलते ही आज यह घटना हुई है। ग्रामीणों के हंगामे की खबर मिलने पर एसडीएम भीटी रामशंकर, सीओ वीरेंद्र श्रीवास्तव महरुआ पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


घर में मचा कोहराम
गुड़िया की मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। मां लक्ष्मी देवी व उसके दो भाई व बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों की मानें तो गुड़िया के पिता का निधन करीब 8 वर्ष पहले हो चुका है। लक्ष्मी की घर की और बच्चों की देखभाल करती है। रविवार शाम चार बजे अचानक खेलते खेलते गुड़िया पता नहीं कैसे गांव में टूटे तार के पास पहुंच गई। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ विद्युत करेंगे जांच
तार की चपेट में आने से मौत की खबर मिली है। एसडीओ विद्युत को जांच दी गई है। रिपोर्ट के अनुरूप निर्णय लिया जाएगा। -एके यादव, अधिशासी अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed