फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   एनएच निर्माण के डम्पर से युवक की मौत पर भड़का ग्रामीणों का आक्रोश

एनएच निर्माण के डम्पर से युवक की मौत पर भड़का ग्रामीणों का आक्रोश

Thu, 11 Oct 2018 11:17 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
एनएच निर्माण के डम्पर से युवक की मौत पर भड़का ग्रामीणों का आक्रोश
आलापुर/राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर गुरुवार शाम कार्यदायी संस्था के डंपर ने साइकिल सवार अज्ञात युवक को रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने न्यौरी बाजार में बसखारी-आजमगढ़ मार्ग जाम कर दिया। साथ ही बाजार के निकट संस्था के प्लांट का घेराव करने का प्रयास किया। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में प्लांट के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को रोकने के लिए कई चक्र हवाई फायरिंग की। हालांकि पुलिस ने इससे इन्कार किया है। बाद में पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

गुरुवार शाम साइकिल से 24 वर्षीय युवक न्यौरी से शुकुलबाजार की तरफ जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह न्यौरी बाजार से आगे एक पेट्रोलपंप के निकट पहुंचा, तो इसी बीच उधर से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 233 के निर्माण में लगी कार्यदायी संस्था के डंपर ने उसे रौंद दिया। जब तक इर्दगिर्द के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। इस बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था पर मनमानी का आरोप लगाते हुए न्यौरी बाजार में बसखारी-आजमगढ़ मार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलने पर डायल 100 के सिपाही व आलापुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

बताया जाता है कि जाम लगाए एकजुट लोगों ने इसी बीच न्यौरी बाजार से कुछ दूरी पर स्थित कार्यदायी संस्था के प्लांट का घेराव करने का प्रयास किया। आरोप है कि इस पर प्लांट में मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें रोकने के लिए कई चक्र फायरिंग किया। आरोप है कि इस दौरान पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। फायरिंग से मौके पर अफरातफरी मच गई। बाद में ग्रामीणों ने न्यौरी बाजार में फिर से जाम लगा दिया। बाद में पहुंचे एसडीएम भरतलाल सरोज व सीओ पीके राय ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद लगभग एक घंटे तक चला जाम समाप्त हो सका। सीओ ने बताया कि युवक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। फायरिंग से इंकार करते हुए कहा कि पूरे मामले में विस्तृत छानबीन कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed