फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   एकतरफा प्रेम में सिरफिरे युवक ने किशोरी को चाकुओं से गोदा

एकतरफा प्रेम में सिरफिरे युवक ने किशोरी को चाकुओं से गोदा

Fri, 28 Sep 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
एकतरफा प्रेम में सिरफिरे युवक ने किशोरी को चाकुओं से गोदा
टांडा/सुलेमपुर (अंबेडकरनगर)। एक तरफा प्यार में सिरफिरे युवक ने गुरुवार दिनदहाड़े एक किशोरी के चेहरे पर ब्लेड से ताबड़तोड़ छह वार किए। हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। किशोरी की चीख पुकार पर भाग रहे हमलावर को दौड़ाकर ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घायल बालिका को सीएचसी व जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र का कहना है कि आरोपी सच्चिदानंद (23) के खिलाफ छेड़छाड़ और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दोपहर करीब उस समय हड़कंप मच गया जब एक किशोरी व उसकी सहेलियों ने चीख पुकार मचा दी। हुआ यह कि 16 वर्षीय एक किशोरी गुरुवार दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब अपनी दो सहेलियों के साथ घर से निकलकर खेत की तरफ जा रही थी। सुलेमपुर माइनर के पास स्थित एक टेंट हाउस के पास वे सब पहुंचने वाली थीं कि तभी वहां खड़े एक सिरफिरे युवक ने किशोरी को रोक लिया और उससे विवाद करने लगा। इसी बीच उसने जेब से ब्लेड निकाला और किशोरी के चेहरे को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ छह वार किए। किशोरी की सहेलियों ने गुहार लगाई, जबकि चेहरे पर ब्लेड से हुए ताबड़तोड़ छह वार के चलते किशोरी लहूलुहान होकर गिर पड़ी। इसके बाद हमलावर मौके से भागने लगा। इसी बीच ग्रामीणों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। कुछ ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ा और इसके बाद पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी युवक को अभिरक्षा में ले लिया। उसे कोतवाली ले जाया गया। प्रभारी निरीक्षक टांडा ने बताया कि आरोपी की पहचान जलालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चकौरा निवासी सच्चिदानंद के रूप में हुई है। घायल किशोरी को सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए बाद में उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन


रिश्तेदारी के चलते था आना जाना
आरोपी जलालपुर तहसील क्षेत्र का निवासी है, जो टांडा तहसील क्षेत्र के घटना स्थल से लगभग 25 किलोमीटर दूर है। आरोपी ने बताया कि उसकी रिश्तेदारी उसी गांव में है, जिस गांव की किशोरी है। रिश्तेदारी में आने जाने के दौरान ही वह किशोरी से एक तरफा प्यार करने लगा। आरोपी के मुताबिक उसकी और किशोरी की आपस में बात होती थी। इसके लिए उसने उसे एक मोबाइल व पैसे भी दिए। कुछ दिनों से किशोरी एक अन्य युवक से बात करने लगी। हमलावर के मुताबिक उसने उसे ऐसा करने से मना किया था, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद ही वह गुरुवार को अपनी मोबाइल व पैसा मांगने गया था। जिससे वह इंकार करने लगी। इस पर ही उसे गुस्सा आ गया और उसने हमला कर दिया। वहीं, किशोरी ने कहा कि युवक द्वारा लगाए जा रहे आरोप सही नहीं हैं। वह उसे अनावश्यक परेशान करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में जख्मी किशोरी ने बताया कि आरोपी अक्सर उसका पीछा कर परेशान करता था। कई बार उसने रास्ते में बात करने की कोशिश भी की। गुरुवार को भी उसने छेड़खानी की। विरोध पर उसने ब्लेड से हमला कर दिया। इस आधार पर आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। - अशोक कुमार राय, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed