फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सौभाग्य योजना के तहत होगा जिले के 53 मजरों का विद्युतीकरण

सौभाग्य योजना के तहत होगा जिले के 53 मजरों का विद्युतीकरण

Tue, 25 Sep 2018 11:33 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
सौभाग्य योजना के तहत होगा जिले के 53 मजरों का विद्युतीकरण
अंबेडकरनगर। अब 100 से कम आबादी वाले मजरों का भी विद्युतीकरण होगा। सौभाग्य योजना के तहत बजाज इलेक्ट्रिकल कंपनी मुंबई ने प्रथम चरण में 53 ऐसे मजरों को चिन्हित कर विद्युतीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया है। इससे लगभग पांच हजार आबादी को लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं, 30 दिसंबर 2018 तक जिले के ऐसे सभी घरों का विद्युतीकरण कंपनी द्वारा किया जाएगा, जिनमें अब तक विद्युत कनेक्शन नहीं हो सका है।
विज्ञापन


पंडित दीनदयाल ज्योति विद्युतीकरण योजना के तहत 250 से अधिक आबादी वाले मजरों का विद्युतीकरण किया जा रहा था। ऐसे मजरों का विद्युतीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद केंद्र सरकार ने अब सौभाग्य योजना के तहत ऐसे मजरों को विद्युतीकरण करने का निर्णय लिया है, जिनकी आबादी 100 से कम है।
विज्ञापन


ऐसे मजरों के विद्युतीकरण का कार्य जल्द पूर्ण हो सके, इसके लिए मुंबई की कार्यदायी संस्था बजाज इलेक्ट्रिकल कंपनी का चयन किया है। तमाम प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद बीते दिनों चयनित कंपनी ने जिले में पहुंचकर सर्वे किया। प्रथम चरण में ऐसे 53 मजरों का विद्युतीकरण करने का निर्णय लिया है, जहां की आबादी 100 से कम है। इसके बाद कुछ मजरों में विद्युतीकरण का कार्य प्रारंभ भी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौभाग्य योजना के तहत ही बजाज इलेक्ट्रिकल कंपनी मुंबई जिले के 25 हजार घरों में विद्युत कनेक्शन कर चुकी है। योजना के तहत सभी ऐसे मजरों का विद्युतीकरण का कार्य पूरा करने के बाद कंपनी जिले के ऐसे सभी घरों का विद्युतीकरण करेगी, जिनके घर बिजली नहीं है। 30 दिसंबर 2018 तक जिले को पूरी तरह विद्युतीकरण कर लिए जाने का लक्ष्य कार्यदायी संस्था को दिया गया है।


निर्धारित समय पर पूरा होगा विद्युतीकरण
सौभाग्य योजना के तहत 100 से कम आबादी वाले मजरों में बजाज इलेक्ट्रिकल कंपनी मुंबई द्वारा विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा है। 30 दिसंबर तक शासन से मिले लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।
- एसएन शुक्ला, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed