{"_id":"5baa786b867a557ec15a4f9f","slug":"1537898582317-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह से वेतन के लिए तरस रहे डायट के 17 कर्मचारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार माह से वेतन के लिए तरस रहे डायट के 17 कर्मचारी
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में कार्यरत कर्मचारी मौजूदा समय में आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। बीती मई से उन्हें वेतन नहीं मिल सका है। इसके लिए कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से लेकर शासन तक को पत्र भेजा गया, लेकिन वेतन भुगतान को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ऐसे में संस्थान के एक प्राचार्य समेत कुल 17 कर्मचारियों को आर्थिक मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मौजूदा समय में प्राचार्य समेत कुल 17 कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें एक प्राचार्य, एक वरिष्ठ प्रवक्ता, पांच प्रवक्ता, सात लिपिक, एक प्रशासनिक अधिकारी व दो चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी शामिल हैं। मंगलवार को एचके तिवारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी से मुलाकात की। शिकायती पत्र सौंपते हुए कहा कि वे सभी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी के साथ निभा रहे हैं। इसके बावजूद उनके उपेक्षा की जा रही है।
कहा गया कि बीती मई से उन्हें वेतन का भुगतान नहीं हो सका है। इससे कर्मचारियों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने अविलंब वेतन का भुगतान कराने की मांग की। उधर, डायट प्राचार्य से उनका पक्ष जानने के लिए कई बार संपर्क किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। इस बीच एडीएम गिरिजेश त्यागी ने कहा कि इस बारे में डायट प्राचार्य से वार्ता की जाएगी। जरूरी प्रयास कर भुगतान कराए जाएंगे।