{"_id":"5b9e88e1867a557ffe03f2b1","slug":"153711636711-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू नदी में बह गया दोस्तों के साथ नहाने गया बालक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरयू नदी में बह गया दोस्तों के साथ नहाने गया बालक
Updated Sun, 16 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी के रामबाग घाट पर नदी में नहा रहे तीन बालक रविवार दोपहर डूबने लगे। चीख पुकार पर स्थानीय लोगों ने दो को बचा लिया, लेकिन एक बालक नदी के तेज बहाव में बह गया। सूचना पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बालक की खोजबीन शुरू की, लेकिन देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका।
बड़ागांव निवासी अबू जैद (8) वर्ष पुत्र शोएब अपने दो मित्रों के साथ रविवार दोपहर बाद अपने दो मित्रों के साथ सरयू नदी के रामबाग घाट पर नहाने गया था। नहाने के दौरान तीनों पानी की गहराई की तरफ चले गए, जहां वे नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गए। डूबते हुए बच्चों की चीख पुकार सुनकर इर्दगिर्द मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। कुछ युवकों ने उन्हें बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। अथक प्रयास कर नदी में डूब रहे दो बालकों को तो बचाने में सफलता प्राप्त कर ली, लेकिन अबू जैद को नहीं बचा सके, जिससे वह नदी के तेज बहाव में बह गया। जानकारी होते ही रोते पीटते परिवारीजन व बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए। जैद की तलाश शुरू कर दी गई। इस बीच प्रभारी थानाध्यक्ष बीडी तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नाव की सहायता से पुलिसकर्मियों व ग्रामीणों ने किशोर की तलाश शुरू की। अथक प्रयास के बावजूद शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका था। थानाध्यक्ष ने बताया कि अंधेरा होने के चलते खोजबीन का कार्य रोकना पड़ा। सोमवार को नए सिरे से तलाश शुरू की जाएगी। उधर जैद का कुछ पता न चलने से परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल है।