{"_id":"5b994a59867a55013a6c4651","slug":"15367726817-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच निर्माण से जुड़ी संस्था की ट्रक ने युवक को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनएच निर्माण से जुड़ी संस्था की ट्रक ने युवक को रौंदा
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक से कुचलकर युवक की मौत
अंबेडकरनगर। एनएच निर्माण से जुड़ी कार्यदायी संस्था के तेज रफ्तार ट्रक ने बुधवार को बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
अलीगंज थाना अंतर्गत दौलतपुर काजी निवासी अखिलेश (22) पुत्र हौसिला बुधवार दोपहर बाइक से टांडा से घर लौट रहा था।
जब वह विद्युत वितरण खंड कार्यालय के निकट पहुंचा, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने अखिलेश को रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसा करने वाला ट्रक टांडा-आजमगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में लगी कार्यदायी संस्था दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड कंपनी का है। स्थानीय लोगों ने हादसे पर नाराजगी जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।
कहा कि, एनएच निर्माण से जुड़े वाहनों के चालक इतनी बेपरवाही व तेज रफ्तार से ड्राइविंग करते हैं कि आए दिन हादसे होते हैं।
इस बीच अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई और हादसा करने वाले ट्रक चालक बिहार के रोहतास निवासी योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
इसके साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में छानबीन शुरू कर दी। एसओ ने बताया कि, अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।