{"_id":"5b92b2dd867a557f714f6da2","slug":"15363406873-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार में छेडख़ानी से हुआ बड़ा हादसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती कार में छेडख़ानी से हुआ बड़ा हादसा
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
चलती कार में छेड़खानी से हुआ बड़ा हादसा
अंबेडकरनगर। चलती कार में छेड़खानी से ही शुक्रवार को हजलापुर के निकट हादसे में तीन युवकों की जान चली गई। दरअसल बीएससी द्वितीय वर्ष की एक छात्रा को उसके घर से एक युवक ने बुलाया और उसके बाद उसे एक कार में लेकर दो अन्य युवक भाग निकले। युवती के मुताबिक रास्ते में उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी गई। माना जा रहा है कि चलती कार में युवती से छेड़छाड़ के प्रयासों के चलते ही कार अनियंत्रित हो गई। युवती ने पुलिस को बताया कि वह युवकों को ऐसा करने से मना करने लगी, तो उन्होंने उसका मुंह दबा दिया। शीशा बंद होने के चलते आवाज बाहर भी नहीं जा पाई। हालांकि युवती ने पुलिस के इन सवालों का कोई समुचित जवाब नहीं दिया कि वह घर से बाहर आने के बाद कार में सवार होने से पहले गुहार क्यों नहीं लगाया। पुलिस ने उससे कई तरह के सवाल किए। हालांकि युवती ने अपहरण करने का आरोप लगाया और कहा कि उसका मुंह दबाकर कार में बैठा लिया गया था। कार में बैठने के बाद उसके साथ छेड़खानी का प्रयास शुरू कर दिया गया।