फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सोशल मीडिया पर विधायक के विरुद्घ अभद्र टिप्पणी, दो पर केस

सोशल मीडिया पर विधायक के विरुद्घ अभद्र टिप्पणी, दो पर केस

Sun, 19 Aug 2018 10:49 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर विधायक के विरुद्घ अभद्र टिप्पणी, दो पर केस
अंबेडकरनगर। सोशल मीडिया पर विधायक रितेश पांडेय से जुड़ी अभद्र टिप्पणी व परिवार को लेकर दुष्प्रचार किए जाने का मामला सामने आया है। मामले में जलालपुर थाने में दो लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

दरअसल पिछले दिनों सोशल मीडिया पर विधायक व उनके परिवार से जुड़े सदस्यों को लेकर कई तरह की टिप्पणियां की जा रही थीं। शुरू में तो इसे नजरअंदाज किया गया, लेकिन ऐसा करने वाले लोग शांत नहीं हुए। विधायक के समर्थकों में इसे लेकर शनिवार को आक्रोश व्याप्त हो गया। विधायक ने जिले से बाहर होने के चलते फोन पर बात कर अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं से धैर्य बनाए रखने को कहा। इसके बाद विधायक ने घटनाक्रम से एसपी संतोष कुमार मिश्र को अवगत कराया। विधायक की लिखित शिकायत पर एसपी ने जलालपुर पुलिस को केस दर्ज करने का निर्देश दिया। इस पर जलालपुर पुलिस ने मनोज सिंह व अभिषेक त्रिपाठी नामक दो युवकों के विरुद्घ आईटी एक्ट आदि की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed