फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   फायरिंग करने पर दो युवकों को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पीटा

फायरिंग करने पर दो युवकों को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पीटा

Tue, 07 Aug 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग करने पर दो युवकों को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पीटा
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली थाना क्षेत्र के मिझौड़ा तिवारीपुर मार्ग स्थित बाग में मंगलवार को विवाद के दौरान हवाई फायरिंग करना कुछ युवकों को भारी पड़ गया। अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर बाग की तरफ पहुंचे और फायरिंग कर रहे दो युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद उनकी जमकर पिटाई की। सूचना के बाद पहुंची अहिरौली पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दो बाइक भी मौके से बरामद की है।
विज्ञापन


अहिरौली थाना क्षेत्र के चमुर्खा गांव निवासी गगन सिंह व बगल के गांव के सूरज कुमार के बीच किसी बात को लेकर दो दिन पहले विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर मंगलवार को दोनों पक्ष से करीब 8-10 युवक थाना क्षेत्र के तिवारीपुर मिझौड़ा मार्ग पर स्थित बाग में पहुंचे। वहां दोनों पक्षों में पहले गालीगलौज हुआ। मामला मारपीट तक पहुंच गया।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी बीच दहशत फैलाने के लिए कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। हवाई फायरिंग की आवाज सुनकर तिवारीपुर के ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर बाग की तरफ दौड़ पडे़े। ग्रामीणों से घिरता देख युवक भागने का प्रयास करने लगे। ग्रामीणों ने दो युवकों को दबोच लिया और जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर एसओ अहिरौली संजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पिटाई से घायल विपिन कुमार व अनूप वर्मा निवासी विरसिंहपुर थाना भीटी को कटेहरी सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि गगन के भाई सत्यम की तहरीर पर पांच नामजद समेत कुछ अज्ञात पर मारपीट आदि की धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है। फायरिंग की घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed