{"_id":"5b58b3a24f1c1b58488b6e0b","slug":"15325398052-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महलिा के साथ शौच के लिए जा रही किशोरी का पिकअप सवार लोगों ने किया अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महलिा के साथ शौच के लिए जा रही किशोरी का पिकअप सवार लोगों ने किया अपहरण
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार भोर पिकअप सवारों ने दादी के साथ नित्यक्रिया के लिए जा रही किशोरी (15) का अपहरण कर चलती गाड़ी में उसके साथ गैंगरेप किया। किशोरी का आरोप है कि दुष्कर्म कर पिकअप सवारों ने बेहोशी हालत में पांच किमी. दूर रेलवे क्रॉसिंग के पास फेंक दिया और फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने बेहोशी हालत में किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पिकअप सवारों पर अपहरण का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि, दुष्कर्म की पुष्टि के लिए किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। पुष्टि होने पर दर्ज केस में धारा बढ़ा दी जाएगी।
अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासिनी किशोरी बुधवार भोर में लगभग तीन बजे अपनी दादी के साथ शौच के निकली थी। किशोरी के मुताबिक, वे दोनों गांव से कुछ आगे बढ़े, तभी जलालपुर से एक पिकअप आकर उनके पास खड़ी हुई। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते पिकअप से दो लोग नीचे उतरे और उसे वाहन में खींच कर बैठा लिया। दादी ने गुहार मचाया। इस पर पिकअप सवार जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से अकबरपुर की तरफ फरार हो गए। उसके बाद दादी आननफानन घर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी परिवारीजनों को दी।
परिवारीजनों ने डायल 100 के साथ अकबरपुर कोतवाली पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने अकबरपुर-जलालपुर मार्ग पर लगभग पांच किमी. दूर मौहरिया खानपुर रेलवे क्रॉसिंग पहुंचे और बेहोशी हालत में किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। किशोरी का आरोप है कि पिकअप सवार तीन लोगों ने चलती गाड़ी में उसके साथ दुराचार किया। बाद में पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पिकअप सवार कुछ लोगों पर अपहरण का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अकबरपुर कोतवाली प्रभारी बृजेश तिवारी ने बताया कि अभी अपहरण का केस दर्ज किया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। यदि इसमें दुष्कर्म की पुष्टि होती है, तो धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
दिए गए हैं दिशा निर्देश
किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। यदि दुराचार की पुष्टि होती है, तो इसकी धारा भी बढ़ाई जाएगी। घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए हैं। -संतोष कुमार मिश्र, एसपी