{"_id":"5b3faae54f1c1b07278b4eec","slug":"153089917219-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिंकल हत्याकांड में गिरफ्तारी न होने पर भड़के ग्रामीण, किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिंकल हत्याकांड में गिरफ्तारी न होने पर भड़के ग्रामीण, किया प्रदर्शन
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। पिंकल हत्याकांड मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज मछलीगांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन किया। कहा गया कि गत 3 जून को मछलीगांव निवासी युवक पिंकल की हत्या कर दी गई थी। उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए रस्सी के सहारे पेड़ से लटका दिया गया था। मृतक की बहन की तहरीर पर तीन के विरुद्ध केस तो दर्ज किया गया, लेकिन अब किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही गिरफ्तारी नहीं हुई, तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
गौरतलब है कि गत 3 जून को सम्मनपुर थाना अंतर्गत मछलीगांव निवासी पिंकल (26) का शव इसी थाना अंतर्गत कटुई गांव के बाहर एक पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता मिला था। उसका घुटना भूमि को छू रहा था। इससे स्पष्ट हो रहा था कि उसकी पहले हत्या की गई, बाद में उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए रस्सी के सहारे पेड़ से लटका दिया गया। पिंकल अकबरपुर थाना अंतर्गत मुबारकपुर डइयाडीह में अपने नाना के घर रहता था। बाद में मृतक की बहन कविता राजभर की तहरीर पर पुलिस ने विद्यादेवी, रामसूरत व राममूरत निवासी मुजौरा थाना सम्मनपुर के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया था। हालांकि अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस सुनिश्चित नहीं कर सकी थी।
इस बीच पुलिस पर मामले में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कविता राजभर के साथ मछलीगांव के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट के निकट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कहा गया कि पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। पहले तो केस दर्ज करने में ही हीलाहवाली की और अब आरोपियों की गिरफ्तारी तय करने में लापरवाही बरती जा रही है। इससे हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं। कहा गया कि जब भी इसे लेकर संबंधित थाने से संपर्क किया जाता है, तो सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस दौरान रामबली, निर्मला, संगीता, सोनरा देवी, उर्मिला, कुशलावती, चंद्रावती, गनपति, अर्जुन आदि मौजूद रहे।