फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   मुठभेड़ में पुलिस ने गिरफ्तार किया 50 हजार का इनामी बदमाश

मुठभेड़ में पुलिस ने गिरफ्तार किया 50 हजार का इनामी बदमाश

Tue, 03 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में पुलिस ने गिरफ्तार किया 50 हजार का इनामी बदमाश
अंबेडकरनगर। पुलिस टीम ने रविवार रात को मुठभेड़ में फायरिंग कर भाग रहे 50 हजार का इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी पर लखनऊ, फैजाबाद, गोंडा व अंबेडकरनगर में कुल नौ मामले दर्ज हैं। गत दिवस ही फैजाबाद कैंट पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

जहांगीरगंज एसओ संतोष सिंह बिसेन टीम के साथ रविवार देर रात गश्त करते हुए बावली चौक की तरफ पहुंचे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध तिलकटंडा पुल के पास मौजूद है। इस पर टीम ने पुलिया से कुछ दूरी पर घेराबंदी करने के लिए मोर्चा संभाल लिया। जब बदमाश निकट पहुंचा, तो पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने का इशारा किया। इस पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जब तक वह दूसरा फायर करता, पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान प्रवीण दुबे निवासी प्रगति विहार कालोनी थाना गुडंबा जनपद लखनऊ के रूप में हुई। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने जिला मुख्यालय पर बताया कि पकड़े गए आरोपी पर लखनऊ, गोंडा, फैजाबाद व अंबेडकरनगर में अलग-अलग मामलों में कुल 9 केस दर्ज हैं। उस पर गत दिवस फैजाबाद कैंट थाना पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। टीम में शामिल थानाध्यक्ष संतोष सिंह बिसेन समेत श्रवण कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, अमित कुमार तिवारी, विनोद मिश्र, संदीप शुक्ला, इम्तियाज अहमद की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed