फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   रंजिश में पिटाई के बाद चाकू से गोदकर युवक की हत्या

रंजिश में पिटाई के बाद चाकू से गोदकर युवक की हत्या

Tue, 03 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
रंजिश में पिटाई के बाद चाकू से गोदकर युवक की हत्या
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। मालीपुर थाना अंतर्गत आलमपुर अखई गांव में रंजिश में एक युवक की लाठी-डंडे से पिटाई के बाद चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसे बचाने पहुंचे परिवारीजनों पर भी हमला कर दिया। इससे बहन समेत तीन लोगों को चोटें आईं। घायल युवती की हालत गंभीर बनी है। सूचना पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। बाद में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी अमरजीत अपने कुछ साथियों के साथ रविवार रात लगभग साढ़े 11 बजे घर के सामने स्थित भागीरथी के घर के पास पहुंचा। कुछ बात करने के लिए उसने भागीरथी के पुत्र कपिलदेव (23) को बाहर बुलाया। आरोप है कि जैसे ही कपिलदेव घर से बाहर निकला अमरजीत व अन्य ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसी बीच उस पर चाकू से कई वार कर दिए। बुरी तरह घायल कपिलदेव बेहोश होकर भूमि पर गिर पड़ा। उसे बचाने के लिए दौड़े पिता भागीरथी (60) के अलावा भाई कैलाश (30) व बहन ममता (20) पर भी हमला कर दिया। जब तक इर्दगिर्द के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक हमलावर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग खड़े। घायल कपिलदेव को जब तक अस्पताल ले जाने की तैयारी की जाती, तब तक उसकी मौत हो गई। इस बीच सूचना पर थानाध्यक्ष वकील सिंह यादव टीम के साथ गांव पहुंचे। घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी नगपुर में भर्ती कराया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ममता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी है। एसओ ने बताया कि कैलाश की तहरीर पर गांव निवासी अमरजीत व रामपूजन पुत्रगण राजेंद्र के विरुद्ध हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed