फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   भाजपा नेता को डाला लाकअप में, मुंशी लाइन हाजिर

भाजपा नेता को डाला लाकअप में, मुंशी लाइन हाजिर

Sat, 30 Jun 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता को डाला लाकअप में, मुंशी लाइन हाजिर
भीटी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली थाने में एक व्यक्ति पर दर्ज एफआईआर की कॉपी लेने गए भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य की थाने के मुंशी से शनिवार को विवाद हो गया। नाराज मुंशी ने जिपं सदस्य को लॉकअप में डाल दिया। सूचना पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा ने पूरे मामले से एसपी को अवगत कराया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने मुंशी को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भाजपा नेता व भीटी दक्षिण के जिला पंचायत सदस्य दीपक तिवारी शनिवार को एक व्यक्ति पर दर्ज केस के संबंध में एफआईआर की कॉपी लेने के लिए थाने पहुंचे। उनकी किसी बात को लेकर थाने के मुंशी अहिबरन सरोज से कहासुनी शुरू हो गई। जिपं सदस्य का आरोप है कि मुंशी ने उनके साथ अभद्रता की। इतना ही नहीं, गुस्साए मुंशी ने जिपं सदस्य को लाकअप में डाल दिया। इस पर दीपक ने भाजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा को पूरे मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे जिलाध्यक्ष ने पूरे मामले की शिकायत एसपी संतोष कुमार मिश्र से की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने जिपं सदस्य छोड़े जाने का निर्देश देते हुए आरोपी मुंशी को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने कार्रवाई की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed