फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ट्रक की टक्कर से पिकअप चालक की मौत

ट्रक की टक्कर से पिकअप चालक की मौत

Fri, 29 Jun 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से पिकअप चालक की मौत
अंबेडकरनगर। अहिरौली थाने के निकट गुरुवार रात ट्रक ने पिकअप में पीछे से टक्कर मार दिया। इससे पिकअप पलट गई, और चालक की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक अन्य घटना में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाइक सवार भिड़ गया, जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई। अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में तीन घायल हो गए। जिला अस्पताल में सभी को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अकबरपुर थाना क्षेत्र के सदरपुर निवासी जगदीश (25) पुत्र मल्लू रात करीब 11 बजे पिकअप लेकर फैजाबाद से अकबरपुर की तरफ आ रहा था। इसी बीच पीछे से आयी तेज रफ्तार एक ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। इससे पिकअप पलट गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाजारवासियों की सूचना पर पहुंची अहिरौली पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उधर जैतपुर थाना क्षेत्र के दुधईपुर निवासी पंचम (25) पुत्र रामकिशुन शुक्रवार सुबह बाइक से कहीं जा रहा था। मकदूमपुर के निकट उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई, और वह खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जाकर पीछे से भिड़ गया। हेलमेट न पहने होने के चलते उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों की सूचना पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। जैतपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के डिहवा दौलतपुर गांव निवासी अजीत (24) पुत्र मंशाराम बाइक से शुक्रवार सुबह अकबरपुर आते समय जमुनीपुर बाजार के निकट अज्ञात वाहन के टक्कर से घायल हो गया। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सम्मनपुर निवासी राकेश (32) व नरसिंह (35) वर्ष एक बाइक से अकबरपुर आ रहे थे। सैदापुर बाजार के निकट एक चार पहिया वाहन से साइड लगने से घायल हो गए। दोनों को बाजारवासियों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed