फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   निर्माणाधीन घर का छज्जा ढहा, मलबे में दबकर वृद्घा की मौत

निर्माणाधीन घर का छज्जा ढहा, मलबे में दबकर वृद्घा की मौत

Sun, 20 May 2018 11:32 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन घर का छज्जा ढहा, मलबे में दबकर वृद्घा की मौत
आलापुर (अंबेडकरनगर)। जहांगीरगंज के बौरांव गांव में रविवार सुबह एक निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभरा कर ढह गया। मलबे में दबकर एक वृद्धा की मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। किशोर को सीएचसी जहांगीरगंज में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बाद में पंचनामा कर शव परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी सोहनलाल का घर निर्माणाधीन है। पक्की दीवारों पर छत नहीं पड़ी है। रविवार सुबह दीवार पर सीमेंटेड चादर रखी जा रही थी। चादर को हवा चलने पर गिरने या उखड़ने से बचाने के लिए उसके किनारे किनारे ईंटा रखा जा रहा था। राजगीर ने ईंट का चट्टा घर के अगले हिस्से पर बने छज्जे पर लगा दिया। इसी बीच रविवार सुबह काम होने के दौरान छज्जा ईंट के चट्टों का भार सह नहीं पाया और अचानक ढह गया। इसी दौरान वहां मौजूद रेशमा (61) पत्नी सोहनलाल व उसका नाती टांडा थाना अंतर्गत सुलेमपुर गांव निवासी नीरज (14) पुत्र फूलचंद्र कन्नौजिया मलबे में दब गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाया और दोनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

वृद्धा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि किशोर गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। घरवालों ने दोनों को सीएचसी जहांगीरगंज में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने रेशमा को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल नीरज को जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा। सूचना पर एसओ संतोष सिंह बिसेन दलबल के साथ गांव पहुंचे। शव को कब्जे में ले लिया। बाद में शव का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया। नीरज एक पखवारा पूर्व परिवार के साथ गांव स्थित एक वैवाहिक आयोजन में भाग लेने आया हुआ था। रविवार शाम को ही वह परिवार समेत वापस घर जाने वाला था। इसी बीच यह हादसा हो गया। घटना के बाद बड़ी तादाद में मौके पर पहुंचे लोगों ने शोक संवेदना प्रकट करने के साथ ही प्रशासन से जरूरी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed