{"_id":"5adcc3e04f1c1bc03d8b4744","slug":"152441750516-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ की दुकान का ताला तोड़ लाखों के जेवरात पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफ की दुकान का ताला तोड़ लाखों के जेवरात पार
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी (अंबेडकरनगर)। थाना अंतर्गत बसखारी बाजार स्थित एक सराफ की दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर लगभग साढ़े तीन लाख रुपये के आभूषण चोरों ने पार कर दिया। जानकारी पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बसखारी थाना अंतर्गत बसखारी निवासी हरीराम की बाजार में ही सराफ की दुकान है। प्रतिदिन की तरह वह शनिवार को भी दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह जब वह दुकान खोलकर अंदर पहुंचा, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गया। चारों तरफ सामान बिखरा हुआ था। कैश बाक्स भी टूटा हुआ था। दुकान के पीछे का दरवाजा भी टूटा मिला। घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में बाजारवासी मौके पर एकत्र हो गए। इस बीच जानकारी होने पर बसखारी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही आवश्यक जानकारी प्राप्त की। पीड़ित के अनुसार चोरों ने 800 ग्राम चांदी, 25 ग्राम सोने, 1 लाख रुपये के नग रत्न, 5 हजार रुपये के कृत्रिम आभूषण व 2 हजार रुपये नगदी चोरों ने पार कर दिया।
बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ मनबोध तिवारी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। उधर चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी व्याप्त हो गई। उनका कहना था कि गत एक माह में चोरी की आधा दर्जन से अधिक की वारदातें हो चुकी हैं। इनमें से एक का भी पर्दाफाश पुलिस नहीं कर सकी है। इसके चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं और बेधड़क होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।