फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   आग ने जगह जगह मचाया कोहराम, लाखों का नुकसान

आग ने जगह जगह मचाया कोहराम, लाखों का नुकसान

Sun, 22 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
आग ने जगह जगह मचाया कोहराम, लाखों का नुकसान
अंबेडकरनगर। आग ने रविवार को खेतों से लेकर घरों तक जमकर तांडव मचाया। अकबरपुर कोतवाली के जोगापुर गांव में आग से एक युवक झुलस गया तो अलग-अलग जगहों पर लगभग 125 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जोगापुर में आग ने तीन ग्रामीणों की पशुशाला राख कर दी तो महरुआ थाना क्षेत्र के मथानी में लगी आग से एक परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर नष्ट हो गई। आग की इन घटनाओं से संबंधित गांवों में घंटों अफरा-तफरी का माहौल मचा रहा। फायर ब्रिगेड टीम ने पहुंचकर आग की घटनाओं पर काबू पाया। आग की इन घटनाओं से संबंधित लोगों को लाखों रुपये क्षति का अनुमान हुआ है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत जोगापुर गांव के जैतापुर मजरा निवासी सुभाष यादव के खपरैलनुमा पशुशाला में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। जल्द ही आग की लपटों ने बगल स्थित मनीराम यादव व गोली यादव की पशुशाला को अपनी चपेट में लिया। गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हवा के चलते आग की लपटें बगल स्थित चंद्रभान वर्मा के ट्रैक्टर तक पहुंच गईं। ट्रैक्टर को बचाने के लिए चंद्रभान का पुत्र राहुल (18) वहां पहुंचा, तो वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। आननफानन में राहुल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड कर्मियों व ग्रामीणों के अथक प्रयास से लगभग आधा घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में लगभग 1 लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ।
विज्ञापन

वहीं, अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत सैदपुर भितरी गांव में शार्टसर्किट से लगी आग से लगभग 30 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसमें 6 लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ। अहिरौली थाना अंतर्गत चतुरीपट्टी गांव में रविवार दोपहर गेहूं के खेत में आग लग गई। लगभग चार बीघा गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार, रविवार पूर्वाहन जैतपुर थाना अंतर्गत परकौली बाजार निवासी हरेंद्र सिंह के गेहूं के खेत के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन में शार्टसर्किट से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग की लपटें उठती देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते, तब तक हरेंद्र समेत, सत्यनरायन, नरसिंह व प्रसिद्ध नरायन का ढाई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना में लगभग 50 हजार रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ। मालीपुर थाना अंतर्गत बेलउवा बरियारपुर गांव निवासी रामकृपाल के गेहूं के खेत में रविवार दोपहर शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लग गई। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड को सूचना देने के साथ ही आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। हवा चलने के कारण आग तेजी से इर्दगिर्द के दूसरे खेतों को भी अपने चपेट में लेने लगी। इस बीच फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लगभग 15 बीघा गेहूं व गन्ने की फसल जल गई। इसमें मुख्य रूप से रामकृपाल का एक बीघा गेहूं, दीपक का एक बीघा गेहूं, सुनील का एक बीघा गन्ना, कमला प्रसाद का 10 बिस्वा गन्ना, कमला देवी का 1 बीघा गेहूं, रामनाथ का 3 बीघा गेहूं, दुर्गा का 1 बीघा गेहूं, लौटन का 1 बीघा गेहूं, जानकर प्रसाद का 13 बिस्वा गेहूं, रामसकल का 15 बिस्वा गेहूं, श्यामसुंदर का 1 बीघा गेहूं शामिल है। आग की घटना में लगभग 12 लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ।

महरुआ प्रतिनिधि के मुताबिक महरुआ थाना क्षेत्र के मथानी गांव के मजरा जेहली का पूरा निवासी रामधारी यादव के छप्परनुमा मकान में रविवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी आगोश में ले लिया। घटना के वक्त घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। इसी बीच घर को जलता देख एक व्यक्ति ने गुहार लगाई। गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की भरसक कोशिश की, लेकिन असफल रहे। बाद में फायर ब्रिगेड टीम ने महरुआ पुलिस के साथ पहुंचकर आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक घर में रखा गेहूं, चावल, गद्दा रजाई व चारपाई के अलावा अन्य गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग से करीब दो लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अहेतुक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार सैदपुर भितरी गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से चंद्रभान सिंह का साढ़े तीन बीघा, विजय सिंह का चार बीघा, रामप्रसाद सिंह का दस बीघा, अभिराजी देवी का पांच बीघा, तीर्थराज सिंह का एक बीघा, विजय कुमार सिंह का 6 बीघा, कृष्णकांत सिंह का एक बीघा, शिवमूर्ति सिंह का 6 बीघा, देवी प्रसाद सिंह का दस बीघा, धर्मेंद्र सिंह का सात बीघा, योगेंद्र सिंह का दो बीघा, राममिलन, योगेंद्र, राघव सिंह, सत्यनारायण व तीरथ का दो दो बीघा गेहूं समेत कुल 15 ग्रामीणों का लगभग 75 बीघा गेहूं जलकर खाक हो गया। आग से गांव में घंटों कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed