फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   शार्ट सर्किट से लगी आग से जलकर खाक हो गए 19 घर

शार्ट सर्किट से लगी आग से जलकर खाक हो गए 19 घर

Sun, 25 Mar 2018 10:31 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से लगी आग से जलकर खाक हो गए 19 घर
आलापुर/बसखारी (अंबेडकरनगर)। आलापुर तहसील अन्तर्गत कौड़ाही गांव में लगी आग से रविवार को कुल 19 घर जलकर राख हो गए। घटना विद्युत शार्ट सर्किट के चलते हुई। चार मवेशियों की जहां इस घटना में जलकर मौत हो गई, वहीं लगभग 25 लाख रुपए की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के साथ ही फायरब्रिगेड टीम ने भी कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ आलापुर ने हालात का जायजा लिया। भरोसा दिलाया कि पीड़ितों की सभी जरूरी मदद सुनिश्चित कराई जाएगी। कई जनप्रतिनिधियों ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों की आवश्यक मदद भी सुनिश्चित की। इससे पहले आग लगने से गांव में घंटों अफरा तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

बसखारी थाना क्षेत्र के कौड़ाही ग्राम पंचायत में दोपहर 12 बजे तक सबकुछ सामान्य था, लेकिन अगले एक घंटे वहां कोहराम मच गया। हुआ यह कि ग्राम पंचायत के नैपुरा गांव निवासी नूरमोहम्मद के घर के सामने स्थित बांस कोठ में ऊपर से गुजर रहे विद्युत तारों में हुई शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते बांस से धू-धू कर आग की लपटें निकलने लगीं। बांस कोठ से निकली चिंगारी ने बगल स्थित नूर मोहम्मद के छप्परनुमा कच्चे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद आग गांव में तेजी से फैलती गई। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाने की कोशिश करते, तब तक आग ने एक के बाद एक कई घरों को चपेट में लेना शुरू कर दिया। समूचे गांव में इससे कोहराम मच गया। जब तक नैपुरा में आग काबू में आती, तब तक पड़ोस में ही सजे मजरे कौड़ाही तक आग पहुंच गई। आग ने वहां भी विभीषिका मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों में इस तरह अफरा तफरी थी कि चारों तरफ चीख पुकार का ही माहौल था। आग बुझाने के साथ ही घरों से ज्यादा से ज्यादा सामान निकाल कर बचा लेने की भी कोशिश की जा रही थी। सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड के पहुंचने में हो रहे विलंब से भी ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ने लगा था। आननफानन में आलापुर के अलावा टांडा व अकबरपुर से भी फायरब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। घंटों के परिश्रम के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कुल 19 घरों का लगभग 25 लाख से अधिक का नुकसान हो चुका था। घटना में जहां चार मवेशियों की जलकर मौत हो गई, वहीं लगभग सभी घरों की दैनिक उपयोग की जरूरतों के अलावा कई जरूरी सामान जलकर नष्ट हो गए। घटना स्थल का एसडीएम आलापुर राजमुनि यादव व सीओ केके मिश्र के अलावा नायब तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति ने भी ने भी जायजा लिया। अधिकारियों ने कहा कि राजस्वकर्मियों से आवश्यक रिपोर्ट तैयार करायी जा रही है।
विज्ञापन


इन परिवारों को हुआ नुकसान
आग लगने की घटना से नैपुरा निवासी नूर मोहम्मद, मोहम्मद नसीम, वसीम, राजमन, लालमन, रईस, जान मोहम्मद व यार मोहम्मद तथा कौड़ाही निवासी अकमल शाह, इमदाद अली, मोहम्मद इरशाद, अकरम, दिलशाद, मोहम्मद अली, शौकत अली, असमत अली व अब्दुल हफीज शामिल हैं। इन सभी परिवारों के पास सर ढकने का ठौर नहीं रह गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों ने लिया जायजा
आग की घटना के बाद रामनगर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि वरिष्ठ सपा नेता बलिराम, सपा नेता अश्विनी यादव, जिला पंचायत सदस्य जाकिर हुसैन, भाजपा नेता अच्छेलाल गुप्त, राहुल पाण्डेय व तिलकधारी निषाद आदि गांव पहुंचे, और पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के सभी इंतजाम किए जाएंगे।


पीड़ितों को मिलेगी मदद
आग की घटना से प्रभावित पीड़ितों को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करायी जाएंगी। राजस्व कर्मियों को रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। -राजमुनि यादव, एसडीएम आलापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed