{"_id":"5aad3fb44f1c1b21578b539a","slug":"152130372420-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल जा रहे किसान से बदमाशों ने की छिनैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चीनी मिल जा रहे किसान से बदमाशों ने की छिनैती
Updated Sat, 17 Mar 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। थाना अंतर्गत जलालपुर-मित्तूपुर मार्ग पर एक मजार के निकट शुक्रवार देर शाम बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा जा रहे किसान से असलहे के बल पर तीन हजार रुपये लूट लिए। पुलिस को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। बाद में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जलालपुर थाना अंतर्गत निजामपुर गांव निवासी हेमंत पुत्र संजय सिंह शुक्रवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लेकर अकबरपुर चीनी मिल जा रहा था। आरोप है कि जब वह जलालपुर मित्तूपुर मार्ग स्थित एक मजार के निकट पहुंचा, तभी उसे बाइक सवार तीन युवकों ने ओवरटेक किया। कुछ दूर जाकर बीच सड़क पर बाइक खड़ी कर ट्रैक्टर-ट्रॉली रोक ली। इससे पहले कि हेमंत कुछ समझ पाता, तब तक दो बदमाश उसके निकट आ गए। एक ने उस पर असलहा तान दिया, जबकि दूसरे ने उसकी जेब में रखा तीन हजार रुपये निकाल लिया। पुलिस को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश वहां से भाग खड़े हुए। पीड़ित की गुहार पर इर्द-गिर्द के ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। प्रभारी कोतवाल रामलखन पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।