{"_id":"5aabf8854f1c1ba8758b5bcc","slug":"15212199639-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका महिला का शव
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरुआ (अंबेडकरनगर)। थाना अंतर्गत एक गांव में कुछ लोगों ने एक महिला की हत्या कर उसका शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। महिला के शरीर पर कोई वस्त्र नहीं था। इससे आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला तीन दिन पहले घर से निकली थी, जिसका शव शुक्रवार शाम गन्ने के खेत में मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाने में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी।
शुक्रवार शाम थाना क्षेत्र एक गांव के कुछ ग्रामीण गांव के बाहर शौच के लिए गए, तो गन्ने के खेत में एक महिला का शव नग्नावस्था में पड़ा मिला। यह देख उनमें सनसनी फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। महिला के सिर व शरीर के अन्य कई भागों पर चोट का निशान था। महिला की पहचान गांव निवासिनी महिला के रूप में हुई। रोते पीटते परिवारीजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इस बीच जानकारी होने पर एसओ महरुआ वासुदेव राणा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि विनीता का विवाह लगभग 15 वर्ष पहले फैजाबाद जनपद के सरायरासी में हुआ था। लगभग 10 वर्ष पहले पति के निधन के बाद वह मायके में रह रही थी। उसके कोई संतान नहीं थी। गत 14 मार्च को पूर्वाह्न वह घर से किसी कार्य के लिए बाहर निकली, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। जब काफी देर तक वह वापस घर नहीं लौटी, तो परिवारीजनों को चिंता सताने लगी। खोजबीन शुरू की, लेकिन सका कुछ पता नहीं चला। इस पर 16 मार्च शुक्रवार दोपहर पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी थी। इस बीच शुक्रवार शाम उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। एसओ ने बताया कि शरीर पर कपड़े नहीं थे। महिला की पहचान हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लापता किशोरी का सुराग नहीं
भीटी। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई किशोरी का पुलिस सुराग नहीं लगा पा रही है। लगभग एक माह का समय बीतने वाला है, लेकिन पुलिस अब तक खाली हाथ है। गौरतलब है कि लापता किशोरी के माता पिता कहीं बाहर रहते हैं। बीती 20 फरवरी को वह अपने भाई के साथ पैतृक गांव आयी थी। यहां से अचानक लापता हो गई। भाई ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज किए जाने की मांग की थी। परन्तु पुलिस ने अब तक न तो केस दर्ज किया है, और न ही बालिका का सुराग ही लगा सकी है। उधर एसओ मनोज पंत का कहना है कि जानकारी मिली है। छानबीन करायी जा रही है।