{"_id":"5aa567b34f1c1bbc758b4f02","slug":"152078966710-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर गयी अधेड़ की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर गयी अधेड़ की जान
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में रविवार को बेतरतीब यातायात व बेकाबू वाहनों ने तीन की जान ले ली। सूचना पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। आलापुर थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार अधेड़ को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में अधेड़ की मौत हो गई। वहीं, जलालपुर में लुधियाना से अपने बहन के घर आ रही एक अधेड़ महिला की हार्डमिक्सर मशीन से टक्कर से मौत हो गई। जबकि, महरुआ थाना क्षेत्र में एनएच पार कर रहे अधेड़ की मौत तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से हो गई।
ट्रैक्टर-ट्रॉली ने अधेड़ को कुचला, मौत
आलापुर थाना क्षेत्र के रुढ़ी निवासी लक्ष्मण निषाद (52) रविवार पूर्वाह्न राशन लेने साइकिल से खजुरिया गांव जा रहा था। लक्ष्मण जिन्नापुर गांव के पास पहुंचा कि तभी गन्ना लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर सहित फरार होने में सफल रहा। आलापुर पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। केस दर्ज कर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
हार्डमिक्सर मशीन का लोहा लगने से महिला की जान गई
जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार, पंजाब के लुधियाना निवासिनी सरिता (50) शनिवार देरशाम एक ट्रेन से मालीपुर स्टेशन पर पहुंची। यहां से टैक्सी जीप द्वारा जलालपुर थाना क्षेत्र के जफराबाद निवासिनी अपनी बहन के घर जा रही थी। जीप जलालपुर रामजानकी मंदिर के पास पहुंची तभी सामने से एक ट्रैक्टर हार्डमिक्सर मशीन लेकर आ रहा था। आगे वाली सीट पर सवार सरिता के सिर पर मशीन में लगा एक लोहा आकर लग गया। जब तक वह संभल पाती तब तक जीप से नीचे आ गिरीं और गंभीर चोटें आ गईं। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने महिला को रौंदा
महरुआ प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के सारंगपुर दियरा निवासी अंजनी (55) पुत्र ओरौनी रविवार अपराह्न करीब 2 बजे गांव के पास गुजरी टांडा बांदा एनएच पार कर रहे थे। इसी बीच सुल्तानपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एसओ वसुदेव राणा ने बताया कि सूचना पर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
-
मार्ग हादसों में पांच घायल
भीटी निवासी अभिमन्यु (35) पुत्र अर्जुन कुमार रविवार पूर्वाह्न भीटी बाजार में दो बाइक की आमने सामने हुई भिड़ंत में घायल हो गए। बाजारवासियों की मदद से उन्हें भीटी सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बावजूद स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा। इसी प्रकार, अकबरपुर नगर के शहजादपुर मोहल्ला निवासी सप्पू (40) पुत्र नर्वदा प्रसाद फौव्वारा तिराहा के निकट रविवार को एक चार पहिया वाहन के चक्कर लगने से घायल हो गए। उधर, मालीपुर थाना क्षेत्र के ताराखुर्द निवासी दुर्गे (24) पुत्र रवींद्र कुमार रविवार सुबह बाइक से मालीपुर जा रहे थे। रास्ते में अचानक एक साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने के प्रयास में मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गए। वहीं, टांडा कोतवाली क्षेत्र के टांडा निवासी राजकुमार (50) पुत्र बहोरीलाल व अहिरौली थाना क्षेत्र के पिलखावां निवासी विनोद 27 पुत्र आशाराम भी अलग अलग मार्ग हादसों का शिकार हो गए। गंभीर दशा में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।