{"_id":"5a92ec254f1c1bd04b8b7b3b","slug":"151957837018-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
Updated Sun, 25 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीटी (अंबेडकरनगर)। रविवार सुबह घर से निकले युवक का शव तीन घंटे बाद गांव के बाहर स्थित एक बाग में पेड़ से लटकता मिला। गांव में इससे सनसनी फैल गई। जानकारी होते ही रोते बिलखते परिवारीजन भी पहुंचे। भीटी एसओ ने बाद में मफलर के सहारे पेड़ से लटक रहे शव को नीचे उतरवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना को लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चाओं का माहौल गर्म है।
घटना भीटी थाना क्षेत्र के टिकरी गांव की है। गांव निवासी गोपाल (28) पुत्र नन्हकऊ रविवार सुबह करीब 10 बजे घर से निकला था। अपराह्न करीब डेढ़ बजे उसका शव गांव के बाहर स्थित बाग में एक पेड़ से मफलर के सहारे लटकता मिला। यह सूचना गांव में तेजी के साथ फैली। बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ ही परिवारीजन भी मौके पर पहुंचे। सूचना भीटी पुलिस को दी गई। एसओ मनोज पंत पुलिस बल के साथ मौके पर आए, और शव को नीचे उतरवाया। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना से परिवारीजन जहां स्तब्ध हैं, वहीं ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल गर्म है। कोई आत्महत्या तो कोई हत्या होने की आशंका जता रहा है। उधर एसओ का कहना है कि मृतक के भाई ने प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें आत्महत्या की बात कही है। फिलहाल पुलिस मामले में एहतियातन पड़ताल कर रही है।