फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   चारागाह की भूमि पर बने भवन को टीम ने ढहवाया

चारागाह की भूमि पर बने भवन को टीम ने ढहवाया

Thu, 01 Feb 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
चारागाह की भूमि पर बने भवन को टीम ने ढहवाया
अंबेडकरनगर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में गुुरुवार को एंटी भू माफिया टीम ने अतिक्रमण हटवाया अभियान चलाया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बनगांव में चारागाह भूमि पर बनाए गए भवन को जेसीबी के माध्यम से ढहवा दिया गया। महरुआ, बसखारी, आलापुर, टांडा, भीटी व अहिरौली आदि थाना क्षेत्रों में राजस्व व पुलिस टीम ने मिलकर अभियान चलाया। इसमें ज्यादा स्थानों पर चकमार्ग पर कब्जा किए जाने का मामला सामने आया। ग्रामीणों को दोबारा अवैध कब्जा न करने की हिदायत भी दी गई।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के पास बनगांव डिहवा में अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह, एसडीएम विवेक मिश्र के अलावा कोतवाल मनोज पंत के साथ पुलिस टीम ने चारागाह की डेढ़ बीघा भूमि पर किए गए अतिक्रमण का ढहवा दिया। महावीर नामक एक व्यक्ति पक्का मकान बनाकर रह रहा था। गुरुवार को पहुंची टीम ने मशीनों के माध्यम से निर्माण ढहा दिया। इसके अलावा गंगाराम, रामदुलार, रघुवीर, रघुराज व युवराज आदि का छप्पर भी चारागाह की भूमि से हटाया गया। तालाब भूमि से भी अवैध कब्जा हटवाया। महरुआ प्रतिनिधि के अनुसार गुरुवार सुबह एसडीएम भीटी हरीराम की अगुवाई में कानूनगो महेंद्र श्रीवास्तव, लेखपाल जितेंद्र यादव व एसआई रामबिलास के साथ अन्य पुलिसकर्मियों की टीम महरुआ थाना क्षेत्र के घनेपुर गांव पहुंची। यहां चकरोड को काटकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था। पैमाइश के बाद चकमार्ग की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को हटा दिया गया। बसखारी प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर व पिपरी सैदपुर गांव में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। मुजाहिदपुर गांव में लेखपाल जयदेव पांडेय के नेतृत्व में राजस्वकर्मी सुभाषचंद्र, पवन कुमार, नरेंद्र रार निल व पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में तीन चकमार्ग से अतिक्रमण हटवाया। साथ ही गांव के एक व्यक्ति की आवासीय पट्टे की भूमि को भी अवैध कब्जे से मुक्त कराया। पिपरी सैदपुर गांव में राजस्व निरीक्षक अहमद हुसैन के नेतृत्व में चक मार्ग सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया। ग्रामीणों को चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा कब्जा का प्रयास किया गया तो कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed