फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   फर्जी सिमकार्ड बिक्री मामले में फैजाबाद से दो गिरफ्तार

फर्जी सिमकार्ड बिक्री मामले में फैजाबाद से दो गिरफ्तार

Thu, 25 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
फर्जी सिमकार्ड बिक्री मामले में फैजाबाद से दो गिरफ्तार
टांडा। भाजपा विधायक संजू देवी के जेठ वेदप्रकाश गुप्त के मोबाइल पर धमकी भरा एसएमएस भेजने व 10 लाख रुपए रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने फर्जी सिमकार्ड बेचने वाले दोे लोगों को गिरफ्तार किया है। अभी तक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


मालूम हो कि बीते दिनों टांडा विधायक संजू देवी के जेठ वेदप्रकाश गुप्त के मोबाइल पर एक मोबाइल नंबर से एसएमएस आया। इसमें न सिर्फ उन्हें धमकी दी गई थी, बल्कि 10 लाख रुपए की मांग भी की गई। उन्होंने मामले की शिकायत अलीगंज पुलिस से लिखित रूप से की। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच शुुरू की।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस अब तक मुख्य अभियुक्त तक नहीं पहुंच सकी है, लेकिन उस सिम के आधार पर दुकानदार तक पहुंच गई जहां से सिम निर्गत हुआ था। एसओ अलीगंज राहुल कुमार के मुताबिक फर्जी तरीके से सिमकार्ड बेचने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि जिस नंबर से एसएमएस आया था, उसे अयोध्या फैजाबाद निवासी अमित मौर्य व रानोपाली फैजाबाद निवासी आशू श्रीवास्तव ने फर्जी पहचान पत्र पर बेचा था। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएमएस किसने किया था, इसकी छानबीन चल रही है। जल्द ही पुलिस मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed