फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   रास्ते के विवाद में हवाई फायरिंग केस दर्ज

रास्ते के विवाद में हवाई फायरिंग केस दर्ज

Sat, 02 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में हवाई फायरिंग केस दर्ज
आलापुर (अंबेडकरनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के नीबा गांव में गुरुवार देर शाम रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। इससे गांव में हड़कंप मच गया। गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। शुक्रवार को एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने फायरिंग करने वाले के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आलापुर थाना क्षेत्र के नीबा गांव में ऋषिकेश तिवारी व सौरभ तिवारी के बीच रास्ते का विवाद चल रहा है। गुरुवार देरशाम दोनों पक्ष रास्ते के विवाद को लेकर आमने-सामने हो गए। दोनों में पहले कहासुनी हुई फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया।
विज्ञापन


दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान आरोप है कि ऋषिकेश की तरफ से किसी ने हवाई फायरिंग कर दी। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। चीख पुकार सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीचबचाव किया। शुक्रवार सुबह सौरभ ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। एसओ रामअवतार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed