{"_id":"59fa08fa4f1c1b6f548ba55a","slug":"150955861011-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस कर नवविवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस कर नवविवाहिता की मौत
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में झुलस कर नवविवाहिता की मौत
जहांगीरगंज। थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर गांव में बुधवार दोपहर एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर मौत हो गई। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। मायके पक्ष ने महिला की हत्या का आरोप लगाया है। उधर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस मायके पक्ष के थाने पहुंचने का इंतजार कर रही है। हरिहरपुर गांव निवासिनी मंजू (22) पत्नी सुनील बुधवार दोपहर अचानक कमरे में चीखने-चिल्लाने लगी। परिवारीजन के साथ-साथ आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। मंजू पूरी तरह लपटों से घिरी हुई थी।
इसी बीच किसी ग्रामीण की सूचना पर यूपी 100 पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने परिवारीजनों के साथ मिलकर आग बुझाई लेकिन तब तक मंजू की बुरी तरह झुलसने से मौत हो चुकी थी। इस पर यूपी 100 पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी जहांगीरगंज पुलिस को दी।
विज्ञापन
एसओ बेचूसिंह यादव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव अभिरक्षा में ले लिया। साथ ही परिवारीजनों व आसपास के लोगों से पूठताछ की। थाना प्रभारी ने बताया कि ससुरालीजनों के अनुसार कमरे में शॉर्ट-सर्किट हो गया जिससे लगी आग की चपेट में मंजू आ गई। इससे उसकी मौत हो गई।
कहा कि आजमगढ़ जनपद के बिलहिया थाना अंतर्गत मंझरिया गांव स्थित महिला के मायके से उसके भाई ने फोन कर आरोप लगाया कि उसकी बहन की दहेज के लिए जलाकर हत्या कर दी गई है। एसओ ने कहा कि शव कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।
मायके पक्ष के लोग अभी नहीं आए हैं। यदि उनके द्वारा तहरीर दी जाती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उधर जानकारी मिलते सीओ केके मिश्र घटनास्थल पर पहुंचे और परिवारीजनों से पूछताछ की।